Guava Panna Recipe: आम पन्ना पी-पीकर हो गए हैं बोर? इस बार बनाएं भुने अमरूद का पन्ना; स्मोकी-चटपटा स्वाद कर देगा तरोताजा

Guava Panna Recipe: अगर आप गर्मियों में आम पन्ना और शिकंजी पीकर बोर हो चुके हैं, तो कुछ नया और चटपटा ट्राई करें. आग पर भुने हुए अमरूद की स्मोकी खुशबू, पुदीने की ताजगी और खट्टे-मीठे मसालों से तैयार 'भुने अमरूद का पन्ना' आपके लिए परफेक्ट होगा. ये आपको तुरंत रिफ्रेश कर देगा और इसे बनाना भी बहुत आसान है.

Advertisement
अमरूद को भूनकर बनने वाली ये ड्रिंक बेहद रिफ्रेशिंग और ठंडक देने वाली होती है. (Photo: ITG) अमरूद को भूनकर बनने वाली ये ड्रिंक बेहद रिफ्रेशिंग और ठंडक देने वाली होती है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST

Guava Panna Recipe:  गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक देने वाली ड्रिंक्स की याद आने लगती है. ऐसे में आम का पन्ना, शिकंजी और ठंडाई जैसी ड्रिंक्स लगभग हर घर में बनाई जाती हैं, जिन्हें लोग बहुत ही चाव से पीते हैं. लेकिन अगर आप ये सब पीकर बोर हो गए हैं और इन गर्मियों में कुछ अलग, नया और चटपटा ट्राई करना चाहते हैं, तो भुने अमरूद का पन्ना आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है. आग पर भुने हुए अमरूद की हल्की स्मोकी खुशबू, पुदीने की ताजगी और मसालों का चटपटा स्वाद मिलकर इस ड्रिंक को बेहद खास बना देते हैं.

Advertisement

सबसे अच्छी बात ये है कि भुने अमरूद का पन्ना बनाना बहुत ही आसान है और इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार पीने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे. अगर घर में अमरूद रखे हैं और आप उन्हें एक नए अंदाज में इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो ये भुना अमरूद पन्ना जरूर ट्राई करें.
 
भुने अमरूद का पन्ना बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 1 बड़ा अमरूद
  • 1 मुट्ठी ताजा पुदीना
  • 1-2 हरी मिर्च
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच काला नमक
  • स्वादानुसार सफेद नमक
  • 2-3 बड़े चम्मच चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • जरूरत अनुसार पानी
  • कुछ बर्फ के टुकड़े
  • थोड़ा सा सरसों का तेल

बनाने का तरीका:

1.
भुने अमरूद का पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले अमरूद में कांटे की मदद से कुछ छेद कर लें. अब इसके ऊपर ब्रश से हल्का सा सरसों का तेल लगा दें.

2. इसके बाद अमरूद को सीधे गैस या चूल्हे पर अच्छी तरह भूनें. जब अमरूद चारों तरफ से काला होकर सॉफ्ट हो जाए, तो उसे उतार लें.

3. अब इसकी भुनी हुई ऊपरी लेयर को निकाल दें और अमरूद को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. 

4. इसके बाद कटे हुए अमरूद को ब्लेंडर जार में डाल दें. इसके साथ पुदीना, हरी मिर्च, अदरक, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, सफेद नमक और थोड़ा सा पानी डालें. अब सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें.

5. अब इस पेस्ट को एक कड़ाही में डालें. इसमें थोड़ा और पानी और चीनी मिलाएं. अब इसे मीडियम आंच पर तब तक पकाएं, जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए और ये मिश्रण थोड़ा गाढ़ा न हो जाए.

6. जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसमें नींबू का रस मिला दें. फिर इसे थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें.

7. एक गिलास में थोड़ी मात्रा में ठंडा मिश्रण डालें. फिर इसमें बर्फ के टुकड़े और ठंडा पानी मिलाएं. इसे अच्छी तरह मिक्स करें और सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »