Navratri 2026 Vrat Recipe: नवरात्र का त्योहार जैसे-जैसे करीब आता है घरों में व्रत और पूजा की तैयारियां तेज हो जाती हैं. इस साल नवरात्र 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहे हैं. ऐसे में व्रत में के दौरान कुछ हल्का, हेल्दी और मीठा खाने का मन जरूर करता है. अगर आप भी इस बार व्रत के लिए कुछ खास और पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो राजगीरा यानी चौलाई के लड्डू एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं.
ये लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं. नवरात्र आने से पहले ही इन्हें बनाकर रख लें, ताकि आप व्रत में आराम से इन्हें खा सकें. हालांकि, कई बार इन्हें बनाते वक्त लड्डू या तो बहुत सख्त हो जाते हैं या फिर बिखर जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान टिप्स और सही चाशनी के साथ आप घर पर बिल्कुल परफेक्ट, सॉफ्ट और टेस्टी चौलाई के लड्डू बना सकते हैं. इस रेसिपी खास बात ये है कि चौलाई के लड्डू बनाने के लिए आपको चीनी की जरूरत नहीं पडे़गी.
व्रत के लिए क्यों खास हैं चौलाई के लड्डू?
राजगीरा (रामदाना) को चौलाई भी कहते हैं. ये व्रत में खाया जाने वाला एक पौष्टिक अनाज है. इसमें विटामिन, आयरन और फाइबर भारी मात्रा में पाए जाते हैं. यही वजह है कि नवरात्र जैसे व्रतों में इससे बनी मिठाइयां काफी पसंद की जाती हैं.
चौलाई के लड्डू बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स:
राजगीरा (रामदाना) – 1 कप
गुड़ – 1 कप
देसी घी – 2 से 3 चम्मच
काजू – 2 चम्मच (कटे हुए)
किशमिश – 2 चम्मच
1. सबसे पहले चौलाई को करें रोस्ट
चौलाई के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई को अच्छे से गर्म करें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके राजगीरा डालें और लगातार चलाते हुए भूनें.
टिप: ध्यान रखें कि कड़ाही में एक बार में बहुत ज्यादा चौलाई न डालें, वरना दाने अच्छे से पॉप नहीं होंगे, जब दाने फूल जाएं तो उन्हें अलग बर्तन में निकाल लें और इसी तरह बाकी चौलाई भी भून लें.
2. ऐसे बनाएं गुड़ की चाशनी
जब चौलाई अच्छे से भुन जाए तब कड़ाही में थोड़ा घी डालकर उसमें गुड़ डालें और धीमी आंच पर पिघलने दें. इसमें 2 चम्मच पानी डालकर चाशनी तैयार करें. जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए तो चाशनी को छान लें, ताकि उसमें मौजूद गंदगी निकल जाएं.
3. चौलाई और चाशनी को करें मिक्स
अब एक बड़े बर्तन में भुनी हुआ चौलाई लें और उसमें गरम-गरम गुड़ की चाशनी डाल दें. इसके बाद कटे हुए काजू और किशमिश भी डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं ताकि चाशनी हर दाने पर अच्छी तरह चिपक जाए.
4. ऐसे बनाएं परफेक्ट लड्डू
जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए लेकिन हल्का गरम रहे, तब हाथों पर थोड़ा पानी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें. हाथ गीले रखने से मिश्रण हाथों में चिपकेगा नहीं और लड्डू आसानी से बन जाएंगे.
परफेक्ट लड्डू बनाने के लिए टिप्स
कितने दिन तक स्टोर कर सकते हैं?
चौलाई के लड्डू पूरी तरह ठंडे होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में रखें. ये लड्डू करीब 2 महीने तक आसानी से खाए जा सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क