Lauki Dal Chilla Recipe: लौकी की सब्जी नहीं पसंद! दाल में मिलाकर फटाफट बना लें इसका टेस्टी चीला, रेसिपी है बेहद आसान

Lauki Dal Chilla Recipe: अगर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी, टेस्टी और पेट भरने वाला खाना बनाना चाहते हैं तो लौकी दाल चीला एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको लौकी और दाल से बनने वाले इस टेस्टी चीले की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
लौकी और दाल से बनाएं टेस्टी चीला (Photo-ITG) लौकी और दाल से बनाएं टेस्टी चीला (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:37 PM IST

Lauki Dal Chilla Recipe: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी खाना माना जाता है. अगर सुबह का नाश्ता टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो तो पूरा दिन एनर्जी से भरा रहता है और मूड भी बेहतर रहता है. लेकिन कई बार समझ नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए जो हेल्दी और टेस्टी होने के साथ-साथ आसानी से बन भी जाए.

Advertisement

ऐसे में आप लौकी और दाल से टेस्टी चीला बना सकते हैं. इस चीले का स्वाद इतना लाजवाब होगा कि लौकी न पसंद करने वाले भी इसे बार-बार मांगकर खाएंगे. आइए जानते हैं कि लौकी और दाल से चीला कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

300 ग्राम लौकी
100 ग्राम मूंग दाल 
100 ग्राम चना दाल
50 ग्राम उड़द दाल
1-2 चुटकी हींग 
3-4 हरी मिर्च (बारीक काट लें)
2 इंच लंबा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस कर लें)
2 छोटी चम्मच जीरा 
तेल (चीले सेंकने के लिए)
बेकिंग पाउडर चुटकीभर
लाल मिर्च स्वादानुसार
नमक स्वादानुसार


लौकी दाल चीला बनाते कैसे हैं?

  1. सबसे पहले सभी दालों को अच्छी तरह धोकर 3-4 घंटों के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद दालों का पानी निकालकर उन्हें मिक्सर में बारीक पीस लें. 
  2. वहीं लौकी को छीलकर धो लें और फिर उसे कद्दूकस कर लें.
  3. अब दाल के पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकालें और उसमें कद्दूकस की हुई लौकी, हरी मिर्च, अदरक, नमक और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह फेंट लें. इसके बाद इसमें बेकिंग पाउडर डालकर एक बार फिर अच्छे से मिला लें.
  4. अब एक नॉनस्टिक पैन में 1 छोटा चम्मच तेल डालकर गर्म करें. फिर उसमें जीरा डालकर हल्का भून लें.
  5. इसके बाद पैन में दाल का घोल डालें और उसे हल्का मोटा फैलाएं. अब पैन को ढककर कम गैस पर कुछ मिनट तक पकने दें.
  6. फिर ढक्कन हटाकर चीले को पलट दें और दूसरी तरफ से भी ढककर कुछ मिनट तक सेंक लें.
  7. जब चीला दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा हो जाए, तब उसे प्लेट में निकाल लें. इसी तरह बाकी घोल से भी चीले तैयार कर लें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement