नागपुर में फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए एक नाबालिग को कथित तौर पर ब्लैकमेल कर बंधक बनाने का मामला सामने आया. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और अन्य सुरागों की मदद से किशोरी को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, हत्या के प्रयास और पॉक्सो समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.