गर्मियों में अमृत है सिंधियों की मशहूर 'थादल' ड्रिंक, पीते ही पेट को मिलेगी ठंडक; मिनटों में घर पर करें तैयार

How To Make Sindhi Thadal: गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए सिंधी समुदाय की ट्रेडिशनल ड्रिंक 'थादल' एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. मेवों, सौंफ और खसखस से बनने वाली इस टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक को बनाना भी बहुत आसान है.

Advertisement
सिंधी थादल को बनाने में ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है.  (Photo: ITG) सिंधी थादल को बनाने में ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST

How To Make Sindhi Thadal: गर्मियों के मौसम में लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए तरह-तरह के शरबत और ड्रिंक्स पीते हैं. इनमें लस्सी से लेकर शिकंजी तक शामिल हैं. लेकिन अगर आप ऐसी ड्रिंक की तलाश में हैं जो सिर्फ ठंडक ही नहीं बल्कि स्वाद और सेहत का भी पूरा ख्याल रखे, तो ट्रेडिशनल सिंधी ड्रिंक 'थादल' आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है.

इस ड्रिंक का स्वाद बेहद शाही है. इसे मेवों, मसालों और खसखस से बनाया जाता है. सिंधी थादल शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाती है और गर्मी से राहत दिलाने में मदद करती है. खास बात ये है कि इसे एक बार बनाकर कई दिनों तक स्टोर भी किया जा सकता है. इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं सिंधी 'थादल'.

इंग्रेडिएंट्स:

Advertisement
  • 1 बड़ा चम्मच सौंफ
  • 4-5 साबुत काली मिर्च
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • 8-10 बादाम
  • 6-7 काजू
  • 1 बड़ा चम्मच खसखस
  • 6-7 छोटी हरी इलायची
  • 1 बड़ा चम्मच मगज (खरबूजे के बीज)
  • ½ कप चीनी या स्वादानुसार मिश्री
  • जरूरत अनुसार पानी 

बनाने का तरीका:

1. सिंधी थादल बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सौंफ, काली मिर्च, जीरा, बादाम, काजू, खसखस, इलायची और मगज डालें. इसमें इतना पानी डालें कि ये सभी चीजें अच्छे से भीग जाएं. बर्तन को पानी डालकर ढक दें और रातभर भिगोकर रखें. अगर जल्दी बनाना चाहते हैं तो भी कम से कम 6-7 घंटे भिगोना जरूरी है.

2. भीगे हुई सारे इंग्रेडिएंट्स को उसी पानी के साथ मिक्सर जार में डालें और बारीक पीस लें. इसके बाद इसमें चीनी या मिश्री डालकर दोबारा अच्छी तरह ब्लेंड करें.

3. इस तैयार मिश्रण को छलनी या मलमल के कपड़े की मदद से छान लें. जो मोटा हिस्सा बच जाए उसे फिर से मिक्सर में डालें. इसमें थोड़ा छना हुआ मिश्रण मिलाकर दोबारा पीसें और फिर से छान लें. इससे सभी मेवों और मसालों का पूरा स्वाद निकल आएगा.

4. आपकी सिंधी थादल तैयार है. इसे किसी कांच की बोतल या एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख दें. थादल को लगभग 7 से 8 दिन तक आसानी से स्टोर किया जा सकता है.

ऐसे करें सर्व
जब भी पीना हो, एक गिलास में 2-3 चम्मच थादल डालें. इसके ऊपर ठंडा दूध या ठंडा पानी मिलाएं और अच्छी तरह घोल लें. ध्यान रखें कि इसमें बर्फ न डालें, क्योंकि बर्फ डालने से इसका स्वाद थोड़ा फीका पड़ सकता है.

Advertisement

क्यों खास है थादल?
थादल में इस्तेमाल होने वाले मेवे, सौंफ, खसखस और इलायची शरीर को ठंडक देने वाले माने जाते हैं. यही वजह है कि सिंधी परिवारों में गर्मियों के दौरान ये ड्रिंक काफी पसंद की जाती है. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार पीने के बाद बार-बार बनाने का मन कर सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »