How to Make Murmura at Home: घर पर चावल से बनाएं बाजार जैसे फूले-फूले मुरमुरे, नोट करें आसान रेसिपी

How to Make Murmura at Home: मुरमुरे हल्के और कुरकुरे स्नैक्स हैं, जिन्हें बच्चे और बड़े दोनों पसंद करते हैं. आज हम आपको घर पर चावल से कुरकुरे मुरमुरे बनाने का आसान तरीका बताएंगे. इनसे आप भेलपुरी, चिवड़ा और कई तरह के चटपटे स्नैक्स बना सकते हैं. घर पर बने मुरमुरों को एयरटाइट डिब्बे में रखकर उनका कुरकुरापन लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं.

Advertisement
चावल से बनाएं कुरकुरे मुरमुरे (Photo- ITG) चावल से बनाएं कुरकुरे मुरमुरे (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:02 PM IST

How to Make Murmura at Home: शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा और चटपटा खाने का मन हो तो मुरमुरे से बेहतर क्या हो सकता है. मुरमुरे से भेलपुरी, चिवड़ा और कई तरह के नमकीन स्नैक्स आसानी से बनाए जा सकते हैं. हल्के और कुरकुरे होने की वजह से मुरमुरे बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आते हैं. आमतौर पर लोग इन्हें बाजार से खरीदकर लाते हैं लेकिन आप चाहें तो आसानी से घर पर भी बना सकते हैं.

Advertisement

इसके लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती. चावल, पानी और नमक जैसी चीजों से इन्हें आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं घर पर चावल से कुरकुरे मुरमुरे बनाने का आसान तरीका.

घर पर मुरमुरे बनाने के लिए क्या चाहिए?

2 कप चावल

जरूरत के अनुसार पानी

स्वादानुसार नमक

मोटा नमक 

घर पर मुरमुरे बनाएं कैसे?

  1. सबसे पहले चावल को गुनगुने नमक वाले पानी में लगभग 30 मिनट तक भिगोकर रखें. इसके बाद पानी छान लें और चावल को साफ कपड़े पर फैलाकर धूप में अच्छी तरह सुखा लें. ध्यान रखें कि चावल में नमी नहीं रहनी चाहिए.
  2. अब एक भारी तले की कड़ाही या पैन में पर्याप्त मात्रा में मोटा नमक डालकर गर्म करें. नमक अच्छी तरह गर्म हो जाए तो उसमें सूखे चावल डालें. तेज आंच पर लगातार चलाते हुए चावल को भूनें. गर्मी के कारण चावल फूलकर मुरमुरे का रूप लेने लगेंगे.
  3. जब चावल फूल जाएं तो मिश्रण को छलनी से छान लें, ताकि सारा नमक अलग हो जाए. इस तरह आपके घर पर बने कुरकुरे मुरमुरे तैयार हो जाएंगे.

किस चावल से बनेंगे अच्छे मुरमुरे?

मुरमुरे बनाने के लिए मोटे दाने वाले उसना चावल का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा. हालांकि, चावल की किस्म और उसे सुखाने का तरीका भी मुरमुरों के फूलने पर असर डालता है.

Advertisement

घर पर बने मुरमुरों से आप भेलपुरी, चटपटा नमकीन या अपनी पसंद का दूसरा स्नैक बना सकते हैं. इन्हें पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में रखें, ताकि इनका कुरकुरापन बना रहे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »