Makki Aloo Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते में अगर चाय के साथ कुछ टेस्टी और पेट भरने वाला मिल जाए तो दिन की शुरुआत भी अच्छी हो जाती है. आमतौर पर घरों में आलू, गोभी या पनीर के पराठे बनाए जाते हैं लेकिन आप इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आलू वाला मक्के का पराठा ट्राई कर सकते हैं. मक्के के आटे और मसालेदार आलू की स्टफिंग से तैयार यह पराठा खाने में काफी टेस्टी होता है. बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से नरम यह पराठा बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आता है.
इसे दही, अचार, सफेद मक्खन या अपनी पसंद की चटनी के साथ परोस सकते हैं. इसकी खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और इसके लिए बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं होती. तो आइए जानते हैं आलू वाला मक्के का पराठा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी.
इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
आटा गूंथने के लिए
1 कप गेहूं का आटा
1 कप मक्के का आटा
जरूरत के अनुसार पानी
आलू की स्टफिंग के लिए
2 कप उबले और मैश किए हुए आलू
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
1 छोटी चम्मच बारीक कटा अदरक
1 छोटी चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
स्वादानुसार नमक
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
पराठा सेंकने के लिए:
जरूरत के अनुसार घी
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क