Kali Mirch Paratha Recipe: नाश्ते में 10 मिनट में बनाएं काली मिर्च का कुरकुरा पराठा, रेसिपी है बेहद आसान

Kali Mirch Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का मन है तो आप काली मिर्च का पराठा बना सकते हैं. यह गेहूं के आटे और काली मिर्च से आसानी से तैयार हो जाता है. इसका तीखा स्वाद पराठे को खास बनाता है.

Advertisement
काली मिर्च का पराठा बनाने की आसान रेसिपी (Photo- ITG) काली मिर्च का पराठा बनाने की आसान रेसिपी (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:16 AM IST

Kali Mirch Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते में रोजाना आलू, गोभी या मूली का पराठा खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं. अगर आपको तीखा और चटपटा खाना पसंद है तो काली मिर्च का पराठा आपके लिए बेस्ट हो सकता है. इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती और यह बेहद आसानी से झटपट बन भी जाता है. आप इसे सुबह के नाश्ते, शाम की चाय या रात में हल्की भूख में बना सकते हैं.

Advertisement

हरी चटनी, दही, मक्खन और अचार के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. तो आइए जानते हैं घर पर कुरकुरा और टेस्टी काली मिर्च का पराठा बनाने कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

3 कप गेहूं का आटा
2 बड़े चम्मच काली मिर्च पाउडर
3 बड़े चम्मच रिफाइंड तेल
स्वादानुसार नमक
जरूरत के अनुसार पानी
पराठे सेंकने के लिए रिफाइंड या घी

काली मिर्च का पराठा बनाएं कैसे?

  1. काली मिर्च का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें काली मिर्च पाउडर, नमक और 3 बड़े चम्मच रिफाइंड तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा थोड़ा सख्त होना चाहिए. इसे कुछ देर के लिए ढककर रख दें.
  2. अब गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. एक लोई लेकर उसे बेलन की मदद से पराठे के आकार में बेल लें. 
  3. इस बीच तवे को गर्म होने के लिए रख दें. तवा गर्म होने पर उस पर बेला हुआ पराठा डालें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सेंकें.
  4. पराठे पर जरूरत के अनुसार रिफाइंड या घी लगाएं और दोनों तरफ से हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें. इसी तरह बाकी लोइयों से भी पराठे तैयार कर लें.
  5. गरमागरम काली मिर्च के पराठों पर थोड़ा घी लगाएं और हरी चटनी, दही, मक्खन या अचार के साथ परोसें. चाय के साथ भी इनका स्वाद अच्छा लगता है.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »