Kala Chana Uttapam Recipe: नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर काले चने का उत्तपम, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

Kala Chana Uttapam Recipe: अगर आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के साथ करना चाहते हैं तो काले चने का उत्तपम आपके लिए बेस्ट है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप आसानी से मिनटों में बना सकते हैं.

Advertisement
काले चने का सॉफ्ट और क्रिस्पी उत्तपम (Photo-ITG) काले चने का सॉफ्ट और क्रिस्पी उत्तपम (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:14 AM IST

Kala Chana Uttapam Recipe: नाश्ते में अगर आप हर दिन पोहा-पराठा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हेल्दी व टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो काले चने का उत्तपम आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. काला चना प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे यह नाश्ता स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद बन जाता है.

Advertisement

बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से नरम, यह उत्तपम बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको खूब पसंद आता है. आइए जानते हैं काले चने का उत्तपम कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप काला चना (रातभर भिगोया हुआ)
1/2  कप चावल (रातभर भिगोए हुए)
2 चम्मच दही
1 इंच अदरक का टुकड़ा
1-2 हरी मिर्च
नमक स्वादानुसार
1/2 छोटी चम्मच जीरा
1 छोटी चम्मच इनो या फ्रूट साल्ट
1/2 कप बारीक कटा प्याज
1/2 कप बारीक कटा टमाटर
बारीक कटा हरा धनिया
सेंकने के लिए तेल

काले चने का उत्तपम बनाते कैसे हैं?

  1. काले चने का उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले काले चने और चावल को रातभर पानी में भिगो दें. अगले दिन इन्हें अच्छी तरह धोकर मिक्सर जार में डालें. इसमें अदरक, हरी मिर्च और जरूरत के अनुसार थोड़ा-सा पानी मिलाकर गाढ़ा और स्मूद घोल तैयार कर लें.
  2. अब इस घोल को एक बड़े बर्तन में निकालें और इसमें दही, नमक और जीरा डालकर अच्छी तरह मिला लें. उत्तपम बनाने से ठीक पहले घोल में इनो डालें और हल्के हाथों से मिलाएं, ताकि बैटर हल्का और फूला हुआ रहे.
  3. इसके बाद तवा गर्म करें और उस पर हल्का-सा तेल लगाएं. तैयार घोल को तवे पर डालकर हल्का गोल आकार में फैलाएं. ऊपर से बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरा धनिया छिड़क दें.
  4. अब उत्तपम को ढककर मीडियम गैस पर पकाएं. जब नीचे की तरफ से सुनहरा हो जाए, तब इसे पलटकर दूसरी तरफ भी हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें. तैयार काले चने का उत्तपम नारियल की चटनी, सांभर या अपनी पसंद की किसी भी चटनी के साथ गरमागरम परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »