Homemade Dark Chocolate: चॉकलेट का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. जब भी मीठा खाने की क्रेविंग होती है तो कई लोगों के दिमाग में सबसे पहले चॉकलेट का ख्याल आता है. आजकल लोग डार्क चॉकलेट खाना भी काफी पसंद करते हैं. हालांकि, बाजार में मिलने वाली कई चॉकलेट में चीनी और दूसरी चीजें ज्यादा मात्रा में हो सकती हैं. ऐसे में आप चाहें तो घर पर भी डार्क चॉकलेट बना सकते हैं.
घर पर डार्क चॉकलेट बनाने के लिए आपको बहुत चीजों की जरूरत नहीं होती. कोको पाउडर, कोकोआ बटर या नारियल तेल और मिठास के लिए शहद जैसी चीजों से इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है. आप चाहें तो इसमें बादाम, काजू और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं. इससे चॉकलेट का स्वाद और बनावट दोनों बेहतर हो सकती है. सबसे अच्छी बात यह है कि घर पर बनाते समय आप अपनी पसंद के हिसाब से मिठास तय कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि घर पर डार्क चॉकलेट कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
1/2 कप कोको पाउडर
1/4 कप कोकोआ बटर या नारियल तेल
3-4 बड़े चम्मच शहद या मेपल सिरप
1 छोटी चम्मच वेनीला एक्सट्रैक्ट
बादाम, काजू या अखरोट (स्वादानुसार)
इन बातों का रखें ध्यान
घर पर बनी डार्क चॉकलेट में भी कैलोरी और फैट होता है. शहद या मेपल सिरप डालने पर इसमें चीनी भी शामिल होती है. इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाएं. ज्यादा कोको वाली चॉकलेट चुनें और इसे सेहत का पक्का इलाज न समझें. अगर आपको डायबिटीज है तो मिठास की मात्रा का खास ध्यान रखें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क