How To Make Kathal Kabab: बारिश का मौसम ना केवल गर्मी से राहत दिलाता है, बल्कि दिल को खुश भी कर जाता है. बारिश की रिमझिम फुहारें, ठंडी-ठंडी हवा और हाथ में गरमा-गरम चाय...ये कॉम्बिनेशन सबको बहुत ही पसंद आता है. ऐसे मौसम में कुछ टेस्टी और कुरकुरा खाने का मन होना बहुत ही लाजमी है. ऐसे में लोग अक्सर आलू, प्याज से लेकर गोभी तक के पकौड़े बनाते हैं. लेकिन कई बार लोग इन्हें खाकर बोर भी हो जाते हैं. अगर आप हर बार पकौड़े या समोसे बनाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार घर पर ट्राई करें कटहल के कबाब. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से बेहद सॉफ्ट ये कबाब इतने स्वादिष्ट बनते हैं कि एक बार खाने के बाद आपका हाथ खुद-ब-खुद दूसरा कबाब उठाने लगेगा. ये घर पर बहुत ही आसानी से बनाए जा सकते हैं. अगर आप भी बारिश के मौसम में कुछ अलग और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो कटहल के कबाब परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं.
कटहल के कबाब बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स:
बनाने का तरीका:
1. कटहल के कबाब बनाने के लिए सबसे पहले धनिया, जीरा, काली मिर्च, सौंफ, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक को एक साथ पीसकर खुशबूदार मसाला तैयार करना होगा.
2. कटहल को अच्छी तरह उबाल लें. जब वो उबलकर सॉफ्ट हो जाए तो इसे मैश कर लें.
3. जितने कटहल उबले उतने दूसरी तरफ भीगे हुए चना दाल और चावल को पीसकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अगर आपके पास भीगे हुए चावल और दाल नहीं हैं, तो उनकी जगह चावल का आटा और बेसन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
4. अब एक बड़े बर्तन में मैश किया हुआ कटहल लें. इसमें तैयार मसाला, चना दाल-चावल का पेस्ट, बारीक कटा प्याज, हरा धनिया, हल्दी, नमक और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
5. अब इस मिश्रण से अपनी पसंद की शेप के कबाब या टिक्की बना लें. आप तैयार कबाब या टिक्की को डीप फ्राई भी कर सकते हैं और शैलो फ्राई भी किया जा सकता है.
6. एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और कबाब को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक शैलो फ्राई करें. चाहें तो इन्हें डीप फ्राई भी कर सकते हैं.
7. आपके गरमा-गरम कटहल के कबाब तैयार हैं. आप इन्हें हरा धनिया-पुदीना की चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ खा सकते हैं.
8. बारिश के मौसम में अदरक वाली चाय के साथ इनका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. परिवार और मेहमानों के लिए ये एक शानदार मॉनसून स्नैक साबित होंगे.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क