Bihari kadhi Bari Recipe: बदलते मौसम में कुछ अलग खाने का है मन? ट्राई करें बिहारी कढ़ी-बड़ी, चावल के साथ लगेगी बेहद टेस्टी

Bihari kadhi Bari Recipe: अगर आप रोज के खाने से कुछ अलग और टेस्टी खाना चाहते हैं तो लंच में बिहारी स्टाइल कढ़ी-बड़ी बना सकते हैं. दही, बेसन और मसालों से तैयार यह डिश गरमा-गरम चावल के साथ काफी टेस्टी लगती है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
बिहारी स्टाइल कढ़ी-बड़ी रेसिपी (Photo- ITG) बिहारी स्टाइल कढ़ी-बड़ी रेसिपी (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:21 PM IST

Bihari kadhi Bari Recipe: बदलते मौसम में कई बार रोजाना एक जैसी सब्जी खाने का मन नहीं करता. ऐसे में कुछ अलग, चटपटा और टेस्टी खाने की इच्छा होती है. अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आप लंच में बिहारी स्टाइल कढ़ी-बड़ी बना सकते हैं. बिहार की यह डिश अपने खास स्वाद के लिए जानी जाती है. दही, बेसन और मसालों से तैयार होने वाली कढ़ी-बड़ी खाने में बेहद टेस्टी लगती है. गरमा-गरम चावल के साथ परोसने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

Advertisement

खास बात यह है कि इसे घर में मौजूद नॉर्मल चीजों से आसानी से बनाया जा सकता है. अगर आप भी रोजाना की सब्जी से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो बिहारी स्टाइल कढ़ी-बड़ी बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका और इसके लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

कढ़ी के लिए

1 कप दही

2 बड़े चम्मच बेसन

½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार

नमक स्वादानुसार

लगभग 2 कप पानी

बड़ी के लिए

1 कप बेसन

1 छोटा चम्मच अजवाइन

½ छोटा चम्मच कलौंजी

½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

2 बड़े चम्मच बारीक कटा प्याज

लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार

½ कप पानी

नमक स्वादानुसार

बड़ी तलने के लिए तेल

तड़के के लिए

2 छोटे चम्मच तेल

1 छोटा चम्मच जीरा

Advertisement

3 सूखी लाल मिर्च

कुछ करी पत्ते

1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

कैसे बनाएं बिहारी स्टाइल कढ़ी-बड़ी?

  1. सबसे पहले बड़ी बनाने के लिए एक बर्तन में बेसन, अजवाइन, कलौंजी, हल्दी, बारीक कटा प्याज, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लें. घोल को लगभग15 मिनट के लिए अलग रख दें, ताकि सभी मसालों का स्वाद अच्छी तरह मिल जाए.
  2. अब कढ़ी तैयार करने के लिए एक बड़े बर्तन में दही, बेसन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. इसमें लगभग 2 कप पानी मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें. ध्यान रखें कि मिश्रण में गांठें न रहें. अगर आपको कढ़ी थोड़ी पतली पसंद है, तो जरूरत के हिसाब से थोड़ा और पानी मिला सकते हैं.
  3. इसके बाद एक गहरे पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालकर चटकने दें. फिर सूखी लाल मिर्च, करी पत्ते और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1-2 मिनट तक भूनें. अब इसमें दही और बेसन का तैयार मिश्रण डाल दें. कढ़ी को मध्यम आंच पर करीब 15 मिनट तक पकाएं. इस दौरान बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि कढ़ी बर्तन के तले में न लगे.
  4. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर बड़ी के घोल को छोटे-छोटे हिस्सों में डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तल लें. तैयार बड़ियों को कढ़ी में डालें और धीमी आंच पर लगभग 5 मिनट तक पकने दें, ताकि बड़ी कढ़ी का स्वाद अच्छी तरह सोख ले.
  5. बस तैयार है बिहारी स्टाइल टेस्टी कढ़ी-बड़ी. इसे गरमा-गरम चावल के साथ परोसें और घर पर बिहारी खाने के खास स्वाद का आनंद लें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »