Aloo Shimla Mirch Sabzi Recipe: उबले आलू डालकर बनाएं शिमला मिर्च की सूखी सब्जी, रोटी-पराठे के साथ लगेगी टेस्टी, शेफ रणवीर ने बताई रेसिपी

हर बार शिमला मिर्च की एक जैसी सब्जी खाकर मन भर गया है तो आलू-शिमला मिर्च की सब्जी को इस बार शेफ रणवीर बरार के स्टाइल में बनाकर देखें. प्याज, लहसुन, जीरा और देसी घी के साथ तैयार होने वाली यह आसान सब्जी रोटी, पराठे और पूड़ी के साथ स्वादिष्ट लगती है. जानिए घर पर इसे बनाने की आसान रेसिपी और जरूरी टिप्स.

Advertisement
शिमला मिर्च को ज्यादा नहीं लगाना चाहिए. (PHOTO:AI) शिमला मिर्च को ज्यादा नहीं लगाना चाहिए. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:26 PM IST

 Aloo Shimla Mirch Sabzi Recipe: सर्दियों के मौसम में बाजार में हरी-हरी शिमला मिर्च खूब मिलने लगती है. ऐसे में ज्यादातर घरों में आलू-शिमला मिर्च की सब्जी बनाई जाती है. यह सब्जी बनाने में आसान होती है और रोटी, पराठे से लेकर पूड़ी तक के साथ खूब पसंद की जाती है. लेकिन कई बार घर पर बनी आलू-शिमला मिर्च की सब्जी में वह स्वाद नहीं आ पाता, जो रेस्टोरेंट में मिलता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इस बार शेफ रणवीर बरार के स्टाइल में यह सब्जी बनाकर देख सकते हैं.

Advertisement

आलू और शिमला मिर्च से बनने वाली यह सूखी सब्जी कम समय में तैयार हो जाती है. इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ती. घर में मौजूद प्याज, लहसुन और कुछ आम मसालों की मदद से आप इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं. यह सब्जी सुबह के नाश्ते, दोपहर के खाने या रात के डिनर के लिए अच्छा ऑप्शन है. बच्चों के स्कूल टिफिन में भी इसे रोटी या पराठे के साथ रखा जा सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

आलू-शिमला मिर्च की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

  •  उबले हुए आलू
  •  2 शिमला मिर्च, चौकोर टुकड़ों में कटी हुई
  •  1 टमाटर, चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
  •  1 प्याज, बारीक कटा हुआ
  •  लहसुन की कुछ कलियां, बारीक कटी हुई
  •  आधा छोटा चम्मच जीरा
  •  2 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच देसी घी
  • हल्दी पाउडर स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
  • नमक स्वादानुसार
  • बारीक कटा हरा धनिया

आलू-शिमला मिर्च की सब्जी बनाने का तरीका

Advertisement

प्याज और लहसुन को भूनें

सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें आधा छोटा चम्मच जीरा डालकर चटकने दें. अब बारीक कटा प्याज और लहसुन डालें और दोनों को अच्छी तरह भून लें. ध्यान रखें कि प्याज हल्का सुनहरा हो जाए, ताकि सब्जी में अच्छा स्वाद आए.

शिमला मिर्च और घी मिलाएं

जब प्याज और लहसुन अच्छी तरह भुन जाएं, तो कड़ाही में चौकोर टुकड़ों में कटी शिमला मिर्च डाल दें. इसके साथ थोड़ा नमक और एक चम्मच देसी घी मिलाएं. अब शिमला मिर्च को करीब 5 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें, जिससे उसका स्वाद अच्छी तरह उभरकर आए.

उबले आलू और मसाले डालें

अब उबले हुए आलू को टुकड़ों में काटकर कड़ाही में डाल दें. आलू और शिमला मिर्च को अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी डालकर सभी चीजों को मिक्स कर लें. मसाले आलू और शिमला मिर्च पर अच्छी तरह लगने चाहिए.

टमाटर डालकर पकाएं

अब कड़ाही में कटे हुए टमाटर और बारीक कटा हरा धनिया डालें. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाने के बाद कड़ाही को ढक्कन से ढक दें. सब्जी को धीमी आंच पर करीब 10 से 15 मिनट तक पकने दें, ताकि आलू, शिमला मिर्च और मसालों का स्वाद अच्छी तरह मिल जाए.

Advertisement

तैयार है स्वादिष्ट सब्जी

जब सब्जी अच्छी तरह पक जाए, तो गैस बंद कर दें. आलू-शिमला मिर्च की सब्जी तैयार है. इसे गर्मागर्म रोटी, पराठे या पूड़ी के साथ परोसें.

प्रो टिप: अगर आपको शिमला मिर्च थोड़ी कुरकुरी पसंद है, तो इसे बहुत ज्यादा न पकाएं. वहीं, सूखी सब्जी पसंद करने वाले लोग पानी कम डालें और आखिर में ढक्कन हटाकर कुछ देर सब्जी को पका लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »