Bihari Chura Bhuja Recipe: अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ हल्का, कुरकुरा और टेस्टी खाना चाहते हैं तो बिहारी चिवड़ा भूजा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह बनाने में बहुत आसान है और कम समय में तैयार हो जाता है. चूड़ा, मूंगफली और मसालों से बना यह स्नैक खाने में काफी लाजवाब होता है. अच्छी बात यह है कि आप इसे पहले से बनाकर कुछ दिनों तक स्टोर भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि बिहारी चूड़ा (चिवड़ा) भूजा कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप पोहा
¼ कप मूंगफली
2 चम्मच तेल
8-10 करी पत्ते
¼ कप हरी मटर
6–8 काजू
½ कप प्याज (कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (कटी हुई)
½ छोटा चम्मच काली मिर्च
½ छोटा चम्मच चाट मसाला
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
नमक स्वादानुसार
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क