Gulab Jamun Paratha Recipe: भारतीय फैमिली में सुबह के नाश्ते में पराठा बनना बहुत आम है और सिर्फ सादा पराठा ही नहीं बल्कि यहां अलग-अलग तरीके के बनाएं जाते हैं. आलू, प्याजा, मूली, मैथी, खीरा, कद्दू, लौकी और पनीर के पराठे तो आपने बहुत खाए होंगे. मगर उत्तर प्रदेश आगरा शहर में एक खास तरीका पराठा बनाया जाता है, जिसे किसी सब्जी से नही बल्कि मीठे-मीठे गुलाब जामुन से बनाया जाता है.
खाने के बाद तो आपने जरूर मीठे मे गुलाब जामुन खाया होगा, मगर क्या आपने कभी उसका पराठा खाया है. यह डिश सुनने में जितनी अनोखी है, खाने में उतनी ही लाजवाब लगती है. यह पराठा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है और खास मौकों पर भी इसे बनाया जा सकता है. अगर आप नाश्ते में कुछ नया और मीठा ट्राई करना चाहते हैं, तो आगरा का फेमस गुलाब जामुन पराठा एकदम परफेक्ट ऑप्शन है, खास बात ये है कि इसे बनाना भी काफी आसान है.
गुलाब जामुन पराठे कैसे बनाते हैं?
इंग्रेडिएंट्स
इस तरीके से बनाएं पराठे
गर्मागर्म गुलाब जामुन पराठा ऊपर से थोड़ा घी डालकर या हल्की सी चीनी छिड़ककर सर्व करें. चाहें तो इसके साथ दही या मलाई भी खा सकते हैं.अगर आप ज्यादा रिच फ्लेवर चाहते हैं तो गुलाब जामुन के साथ थोड़ा सा मावा या ड्राय फ्रूट्स भी मिला सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क