Small Home Decor Tips: दिवाली पर छोटे घर को दें लग्जरी-मॉडर्न लुक, बड़े पत्तों वाले प्लांट्स से सजाएं हर कोना, अपनाएं ये 5 टिप्स!

दीवाली पर घर को मॉडर्न और लग्जरी लुक देना चाहते हैं, तो बड़े पत्तों वाले इनडोर प्लांट्स से सजावट कर सकते हैं. जानें पौधों को घर के खाली कोनों, लिविंग रूम और बालकनी में रखने के आसान तरीके, सही गमले चुनने और प्राकृतिक रोशनी का ध्यान रखने के जरूरी टिप्स.

Advertisement
बड़े पत्तों वाले इनडोर प्लांट्स घर पर लगाने चाहिए. (PHOTO:AI) बड़े पत्तों वाले इनडोर प्लांट्स घर पर लगाने चाहिए. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST

Small Home Decor Tips: आजकल घर को खूबसूरत बनाने के लिए लोग सिर्फ महंगे फर्नीचर, पर्दे और डेकोरेशन के सामान पर ही ध्यान नहीं दे रहे हैं, बल्कि घर में हरियाली को भी जगह दे रहे हैं. दीवाली पर अगर आप भी अपने घर को मॉर्डन और लग्जरी लुक देना चाहते हैं तो सिर्फ फर्नीचर और पर्दो के अलावा घर को प्लांट्स से भी सजा सकते हैं जो आपके घर को फ्रेश लुक देंगे.  यही वजह है कि आजकल इनडोर प्लांट्स का ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ गया है और खाली जगह पर लोग बड़े-बड़े पत्तो वाले प्लांट्स को रख रहे हैं.

Advertisement

 अगर आप भी घर में सुकून भरा अहसास चाहते हैं तो इन आसान टिप्स को जरूर फॉलो करें, जिनसे इस दीवाली लोग आपके घर को देखकर तारीफ करने से रोक नहीं पाएंगे. घर भले ही छोटा हो, लेकिन अगर उसे सही तरीके से सजाया और संवारा जाता है तो वहीं घर किसी महल से कम नहीं लगता है. अगर आप भी अपने घर को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देना चाहते हैं, तो बड़े पत्तों वाले पौधे एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं.

इनकी खासियत यह है कि छोटे अपार्टमेंट से लेकर बड़े घरों तक में इन्हें सही जगह पर रखकर डेकोरेशन का हिस्सा बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं कि बड़े पत्तों वाले पौधे दोबारा क्यों पसंद किए जा रहे हैं और इन्हें घर में किस तरह सजाना चाहिए.

क्यों बढ़ रहा है बड़े पत्तों वाले पौधों का ट्रेंड?

Advertisement

आजकल घर खरीदते या बनवाते समय लोग सिर्फ जगह और लोकेशन ही नहीं देखते, बल्कि यह भी चाहते हैं कि घर में प्राकृतिक रोशनी आए, हवा का अच्छा आवागमन हो और पौधे रखने के लिए थोड़ी जगह मिले. घर का माहौल आरामदायक बनाने में ये छोटी-छोटी बातें अहम रोल निभाती हैं. 

हाउस ऑफ स्वामीराज के मैनेजिंग डायरेक्टर जेसन सैमुअल के मुताबिक, अच्छी बालकनी, नेचुरल लाइट, हवा आने-जाने की फेसिलिटी और हरियाली के लिए थोड़ी जगह घर को ज्यादा आरामदायक बना सकती है. बड़े पत्तों वाले पौधों की पॉपुलैरिटी का भी इसी से कनेक्शन है. ये सिर्फ डेकोरेशन का सामान नहीं हैं, बल्कि घर के अंदर प्रकृति से जुड़ाव महसूस कराने में मदद करते हैं. इनकी मदद से बिना ज्यादा सजावटी सामान लगाए भी घर को अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है.  

बड़े पत्तों वाले पौधों से घर को कैसे सजाएं?

इंटीरियर स्टाइलिस्ट और होम डेकोरेटर रूबीना सिंह के मुताबिक, बड़े पत्तों वाले पौधों को घर में सजाते समय उनकी जगह, गमले और आसपास मौजूद फर्नीचर की शेप का ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स.

1. घर के खाली कोनों में रखें पौधे

घर के कई कोने ऐसे होते हैं, जहां कोई फर्नीचर रखने पर भी जगह अधूरी-सी लगती है. ऐसे कोनों में बड़े पत्तों वाला पौधा रखा जा सकता है. आप इसे सोफे के बगल में, खिड़की के पास या किसी कंसोल टेबल के किनारे भी रख सकते हैं. इससे कमरे का खालीपन कम होगा और रूम का डेकोरेशन भी अच्छा लगेगा.

Advertisement

2. इनडोर प्लांट्स के लिए सही गमले लें

बड़े पत्तों वाले पौधों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा डिजाइन वाले या चमकीले गमले चुनना जरूरी नहीं है. आप मिट्टी, पत्थर या नेचुरल शेप वाले गमलों का इस्तेमाल कर सकते हैं. टेराकोटा के गमले भी घर को सादा और खूबसूरत लुक देने के लिए अच्छे ऑप्शन हैं, कोशिश करें कि गमले का कलर कमरे से मिलता हो.

3. फर्नीचर की शेप का रखें ध्यान 

प्लांट्स कितना बड़ा है और उसके आसपास कौन-सा फर्नीचर रखा है, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है. अगर बहुत बड़े प्लांट्स को छोटी कुर्सी के पास रख दिया जाए, तो वह जरूरत से ज्यादा भारी लग सकता है. बड़े पौधों को सोफे, बड़े कंसोल या डाइनिंग टेबल के आसपास रखना बेहतर हो सकता है. इससे कमरे की डेकोरेशन घर को बैलेंस रखती है.

4. पौधे के आसपास थोड़ी खाली जगह छोड़ें

बड़े इनडोर प्लांट्स लगाने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप पूरी जगहों को बस प्लांट्स से भर दें. खासतौर पर बड़े पौधे को फर्नीचर के बीच में जबरदस्ती फिट करने से बचें. उसके पत्तों को फैलने के लिए पूरी जगह मिलनी चाहिए. पौधे के आसपास खाली जगह होने से वह अलग से नजर आता है और कमरे का भी ज्यादा सही लगता है. यही छोटी-सी बात घर को सादा लेकिन लग्जरी लुक देने में मदद कर सकती है.

Advertisement

5. नेचुरल लाइट का रखें ध्यान

बड़े पत्तों वाले पौधे घर में रखने से पहले यह देख लें कि उन्हें कितनी लाइट की जरूरत है. सभी इनडोर प्लांट्स की जरूरत एक जैसी नहीं होती. कुछ पौधे कम रोशनी में भी रह सकते हैं, जबकि कुछ को अच्छी प्राकृतिक रोशनी चाहिए होती है. इसलिए पौधा खरीदने से पहले उसकी देखभाल से जुड़ी जानकारी जरूर लें और उसी हिसाब से उसकी जगह तय करें.

छोटे घरों में भी कर सकते हैं इस्तेमाल

अगर आपका घर छोटा है या बालकनी में ज्यादा जगह नहीं है, तो भी आप बड़े पत्तों वाले पौधों से डेकोरेशन कर सकते हैं. इसके लिए पूरे कमरे में कई सारे प्लांट्स रखने के बजाय एक या दो पौधों को सही जगह पर रखें. इससे घर में हरियाली भी रहेगी और जगह भरी हुई भी नहीं लगेगी.

ध्यान रखें: पौधे रखते समय घर में आने वाली रोशनी, मौसूद जगह और उनकी देखभाल की जरूरतों को प्रायोरिटी दें. सही पौधा और सही जगह मिलकर घर को प्राकृतिक, आरामदायक और मॉडर्न लुक दे सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »