बादाम खाने से नहीं, यह काम करने से तेज होता है दिमाग

बॉडी की फिटनेस के लिए तो हम न जाने कितने ही तरीके अपनाते हैं लेकिन क्या आप अपने दिमाग को फिट रखने के लिए ये काम करते हैं...

Advertisement
मेमोरी तेज करने के लिए सुबह वॉक पर जाना फायदेमंद होता है मेमोरी तेज करने के लिए सुबह वॉक पर जाना फायदेमंद होता है

वन्‍दना यादव

  • न्यूयार्क,
  • 16 मई 2016,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

अगर आप फिट रहने के लिए रोज रनिंग पर जाते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है. हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि याद्दाशत के लिए नंगे पैर दौड़ना जूते पहन कर दौड़ने से कहीं ज्यादा बेहतर है. अगर आपकी याददाश्त तेज होती है तो इसका फायदा आपको स्कूल से लेकर दफ्तर तक और रिटायरमेंट के बाद भी मिलता है.

Advertisement

नार्थ अमेरिका के शोधकर्ताओं में से एक ट्रासे एलोवे का कहना है, 'यह शोध उन लोगों के लिए काफी काम का है, जो अपनी मेमोरी बढ़ाने के तरीके ढूंढ़ते रहते हैं.' इस शोध के मुताबिक नंगे पैर दौड़ने से याद्दाशत लगभग 16 फीसदी बढ़ जाती है.

नार्थ फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के एक अन्य शोधार्थी रोज एलोवे का कहना है, ' नंगे पांव दौड़ने के दौरान हम पैरों का संचालन काफी ध्यान लगाकर करते हैं कि कोई चीज चुभ न जाए या कहीं न पड़ जाए और ऐसा करने के दौरान हमारा दिमाग ज्यादा तेज दौड़ता है.' यह शोध परसेपट्यूअल एंड मोटर स्किल्स नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है.

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement