Suji chilla vs besan chilla vs wheat roti: बेसन का चीला, सूजी का चीला या गेहूं की रोटी? वजन घटाने के लिए क्या खाएं?

Suji chilla vs besan chilla vs wheat roti: वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि डाइट में क्या खाया जाए, जिससे पेट भी भरा रहे और वजन भी न बढ़े. ऐसे में आज हम इस खबर में जानेंगे कि बेसन का चीला, सूजी का चीला और गेहूं की रोटी में से कौन सा ऑप्शन वजन घटाने में ज्यादा मदद कर सकता है और क्यों.

Advertisement
वजन कम करने के लिए क्या खाना ज्यादा बेहतर होगा: बेसन का चीला, सूजी का चीला या गेहूं की रोटी? (Photo- Adobe stock) वजन कम करने के लिए क्या खाना ज्यादा बेहतर होगा: बेसन का चीला, सूजी का चीला या गेहूं की रोटी? (Photo- Adobe stock)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:26 AM IST

Suji chilla vs besan chilla vs wheat roti: भारतीय घरों में सूजी का चीला, बेसन का चीला और गेहूं की रोटी खूब बनाए जाते हैं. ज्यादातर लोग सुबह के नाश्ते में चीला खाते हैं और दोपहर के लंच या डिनर में रोटी खाना पसंद करते हैं. लेकिन वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि जी का चीला, बेसन का चीला और गेहूं की रोटी में से क्या खाया जाए, जिससे पेट भी लंबे समय तक भरा रहे और वजन भी न बढ़े. ऐसे में आज हम इस खबर में जानेंगे कि  सूजी का चीला, बेसन का चीला और गेहूं की रोटी में क्या फर्क है और वजन कम करने के लिए इनमें से क्या खाना बेहतर हो सकता है.

Advertisement

बेसन का चीला
बेसन का चीला वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है. इसमें प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में होते हैं जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और बार-बार भूख लगने से बचाते हैं. यह ब्लड शुगर को भी बैलेंस रखने में मदद करता है, जिससे अचानक क्रेविंग नहीं होती. अगर इसमें सब्जियां मिलाकर कम तेल में बनाया जाए तो बेसन का चीला वजन घटाने के लिए एक हेल्दी और पौष्टिक नाश्ता बन सकता है. 

गेहूं की रोटी
गेहूं की रोटी ज्यादातर भारतीय घरों में रोज खाई जाती है. इसमें कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और थोड़ी मात्रा में प्रोटीन होता है. हालांकि इसमें बेसन के चीले जितना प्रोटीन नहीं होता, लेकिन यह शरीर को धीरे-धीरे एनर्जी देती है और कुछ समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराती है. अगर इसे सीमित मात्रा में, जैसे 1–2 रोटी सब्जी और सलाद के साथ खाया जाए तो यह वजन कम करने वाले डाइट प्लान में भी शामिल की जा सकती है. लेकिन रात में ज्यादा रोटी खाने से बचना चाहिए इसमें मौजूद अतिरिक्त कार्ब्स के कारण वजन घटाने की रफ्तार धीमी पड़ सकती है.

Advertisement

सूजी का चीला
सूजी का चीला हल्का और पेट के लिए पचाने में आसान होता है. इसमें कैलोरी की मात्रा बैलेंस में होती है लेकिन इसमें ज्यादातर कार्बोहाइड्रेट होते हैं और प्रोटीन व फाइबर कम होते हैं. इसलिए यह जल्दी पच जाता है लेकिन इसे खाने के बाद ज्यादा देर तक पेट भरा हुआ महसूस नहीं होता. वजन कम करने के दौरान सूजी का चीला हल्के नाश्ते के तौर पर खाया जा सकता है.

पेट भरा रखने के मामले में कौन बेहतर?
लंबे समय तक पेट भरा रखने के लिए बेसन का चीला सबसे बेहतर माना जाता है. इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करते हैं.  वहीं, गेहूं की रोटी को अगर भरपूर सब्जी या दाल के साथ खाया जाए तो यह भी फायदेमंद हो सकती है. दूसरी तरफ, सूजी का चीला थोड़ा जल्दी पच जाता है, जिससे कुछ लोगों को जल्दी भूख लग सकती है.

वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों को क्या खाना चाहिए?
अगर आपका लक्ष्य वजन कम करना है तो बेसन का चीला आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकता है.  इसमें प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में होते हैं जो भूख को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. साथ ही यह शरीर को एनर्जी देता है और मसल्स के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. हालांकि, आप चाहे तो तीनों चीजों को संतुलित तरीके से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. जैसे सुबह के नाश्ते में बेसन का चीला खा सकते हैं और लंच में सीमित मात्रा में रोटी ले सकते हैं. कभी-कभी स्वाद बदलने के लिए आप सूजी का चीला भी खा सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement