Chicken Biryani Ratio: 4 लोगों की बिरयानी बनाने में कितना चावल और चिकन डालें? पुरानी दिल्ली के होटल वाले उस्ताद ने बताया

घर पर होटल जैसी परफेक्ट चिकन बिरयानी बनाना अब बेहद आसान होगा. पुरानी दिल्ली के मशहूर शेफ ने 4 लोगों के लिए चिकन और चावल का ऐसा सटीक सीक्रेट अनुपात बताया है, जिससे बिरयानी का एक-एक दाना खिलेगा और मेहमान उंगलियां चाटते रह जाएंगे.

Advertisement
चिकन बिरयानी भारत में काफी अधिक खाई जाती है. (Photo: ITG) चिकन बिरयानी भारत में काफी अधिक खाई जाती है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

Chicken Biryani Ratio: छुट्टी का दिन हो या घर पर कोई पार्टी हो, अधिकतर घरों में चिकन बिरयानी पहली पसंद होती है. लेकिन घर पर बिरयानी बनाते समय सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि चिकन बिरयानी में चावल और चिकन के सही रेश्यो का पता नहीं रहता. कई बार चावल ज्यादा हो जाते हैं तो कई बार चिकन के पीस कम पड़ जाते हैं. इस कारण घर की बिरयानी में रेस्टोरेंट वाला स्वाद नहीं मिल पाता. यदि आप भी अक्सर इस उलझन में रहते हैं कि 4 लोगों के लिए कितनी क्वांटिटी सही रहेगी, तो अब फिक्र छोड़ दीजिए. होटल के उस्ताद यानी प्रोफेशनल शेफ ने इसका एक बेहद आसान और परफेक्ट फॉर्मूला शेयर किया है, जिससे आपकी बिरयानी एकदम बावर्ची स्टाइल बनेगी.

Advertisement

चिकन और चावल का अनुपात

पुरानी दिल्ली के एक मशहूर रेस्तरां के शेफ के मुताबिक, चिकन बिरयानी का सबसे पहला और बुनियादी नियम 1:1 का रेशियो है. इसका मतलब है कि चिकन और चावल की मात्रा हमेशा बराबर होनी चाहिए. यदि आप 4 लोगों के लिए नॉर्मल डाइट के हिसाब से बिरयानी तैयार कर रहे हैं तो 500 ग्राम (आधा किलो) लॉन्ग ग्रेन बासमती चावल और 500 ग्राम चिकन एकदम परफेक्ट रहेगा. हालांकि, यदि आपके घर में लोग चिकन खाना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप चावल आधा किलो ही रखें लेकिन चिकन की मात्रा बढ़ाकर 750 ग्राम कर सकते हैं. इससे हर सर्विंग में पीस अच्छे से दिखेंगे.

बावर्ची स्टाइल बिरयानी का सीक्रेट

सिर्फ सही नाप ही काफी नहीं है बल्कि बनाने का तरीका भी मायने रखता है. उस्ताद का कहना है कि बिरयानी के चावल को कभी भी पूरा नहीं पकाना चाहिए. इसे पानी में खड़े मसालों के साथ सिर्फ 70 से 80 परसेंट तक ही उबालें. जब चावल में कड़ापन बाकी रहे तभी इसे छान लें.

Advertisement

इसके अलावा आधा किलो चावल के लिए 3 मीडियम साइज की प्याज का बरिस्ता (गोल्डन ब्राउन फ्राई) तैयार करें. प्याज का अधिक इस्तेमाल बिरयानी को मीठा कर सकता है इसलिए इस अनुपात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

दम लगाने की ये ट्रिक बदल देगी पूरा गेम

होटल जैसी खुशबू का असली राज छुपा है इसके दम लगाने के तरीके में. शेफ के अनुसार, भारी तले के बर्तन में चिकन और चावल की लेयरिंग करने के बाद ढक्कन को गूंथे हुए आटे से अच्छी तरह सील कर दें. इसे पहले 5 मिनट तेज आंच पर रखें, फिर नीचे भारी तवा रखकर 15 मिनट बिल्कुल धीमी आंच पर दम दें.

गैस बंद करने के तुरंत बाद ढक्कन खोलने की गलती न करें. इसे 10 मिनट तक भाप में सेट होने दें ताकि मसाले की खुशबू चिकन के अंदर तक समा जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »