भाई अर्जुन की दुल्हनिया से ज्यादा छाईं ननद सारा, बालों में परांदा लगा भाई की मेहंदी में चुराई सारी लाइमलाइट!

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की मेहंदी सेरेमनी में सारा तेंदुलकर अपने 'बांधनी लहंगे' और ट्रेडिशनल 'परांदा' लुक से महफिल लूटती नजर आईं. फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता के आउटफिट में सारा इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि सोशल मीडिया पर फैंस बोल रहे हैं कि उन्होंने दुल्हन सानिया चंडोक से सारी लाइमलाइट चुरा ली है.

Advertisement
 सानिया ने पेस्टल लहंगा पहना था. (Photo: Instagram@yogenshah_s) सानिया ने पेस्टल लहंगा पहना था. (Photo: Instagram@yogenshah_s)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:26 PM IST

भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर पर जश्न का माहौल है, उनके बेटे अर्जुन शादी के बंधन में बंध गए हैं. इससे पहले 3 मार्च को अर्जुन की मेहंदी सेरेमनी मुंबई में हुई, जहां तमाम हस्तियों ने शिरकत की. इस दौरान सचिन की लाडली सारा तेंदुलकर ने एक बार फिर अपने स्टाइल और ग्रेस से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. भाई की मेहंदी सेरेमनी में सारा ने जैसे ही एंट्री मारी कि हर किसी की निगाहें बस उन्हीं पर टिक गईं. ट्रेडिशनल लुक में सजी सारा किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं. सारा इस कदर सजी-धजी थीं कि उन्होंने दुल्हन और अपनी होने वाली भाभी सानिया को भी पीछे छोड़ दिया.

Advertisement

बांधनी लहंगे में सजी सारा तेंदुलकर

मेहंदी फंक्शन के लिए सारा ने बेहद खूबसूरत और रंगों से भरा लहंगा चुना. पर्पल बेस पर मल्टीकलर हैवी एम्ब्रॉयडरी और मिरर वर्क ने उनके आउटफिट को शाही टच दिया. इसके साथ उन्होंने ग्रीन दुपट्टा कैरी किया, जिसकी बॉर्डर पर की गई कढ़ाई लुक को और भी रिच बना रही थी. यह मशहूर फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता का डिजाइन किया खास लहंगा था, जिस पर शीशे वाली कारीगरी इसे बेहतरीन बना रही थी.

बालों में परांदा और माथे पर टीका 

बालों में परांदा और माथे पर हैवी मांगटीका ने उनके लुक में ट्रेडिशनल टच दे रही था और सारा की जूलरी भी काफी स्टेटमेंट थी. कुंदन और मोतियों से सजा नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और हाथों में चूड़ियां उनके मेहंदी लगे हाथों के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उनका मेकअप सॉफ्ट और ग्लोइंग था, जो उनके नेचुरल ब्यूटी को निखार रहा था.

Advertisement

सानिया चंडोक का एलिगेंट और ड्रीमी लुक

वहीं, अपनी मेहंदी सेरेमनी नें अर्जुन की मंगेतर सानिया चंडोक भी बहुत खूबसूरत लगी रही थीं.सानिया अपनी मेहंदी में सिल्वर-पेस्टल शेड के हैवी लहंगे में नजर आईं, उनके लहंगे पर बारीक सीक्विन और शिमरी वर्क था, जो उन्हें बेहद सॉफ्ट और एथेरियल लुक दे रहा था.

सानिया ने इसके साथ चोकर नेकलेस, झुमके और एक खूबसूरत मांगटीका पहना था, उनके हाथों में पिंक और गोल्ड चूड़ियों का कॉम्बिनेशन और मेहंदी की डिजाइन काफी अट्रैक्टिव लग रही थी.

मेकअप की बात करें तो सानिया ने न्यूड और पिंक टोन में मेकअप किया था, जिससे उनका चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आ रहा था. खुले वेवी बालों ने उनके पूरे लुक को और भी सॉफ्ट टच दिया. 

भाभी पर भारी पड़ा सारा का स्टाइल!

अर्जुन और सानिया की मेहंदी की सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिन पर लोग खूब कमेंट भी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स सारा के गुजराती लुक की बहुत तारीफ कर रहे हैं, कुछ तो यहां तक बोल रहे हैं कि सारा ने फैशन के मामले में दुल्हन को भी पीछे छोड़ दिया है. सारा जिस तरह से सजी-धजी हैं, उनके आगे सानिया का पेस्टल लहंगा कुछ फीका पड़ गया है. इस सेरेमनी की सारी लाइमलाइट सारा ने चुरा ली है और हर तरफ बस उनके लुक्स के ही चर्चे हो रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »