Sara Ali Khan Look: बांधनी लहंगे और बैकलेस ब्लाउस में सारा लगीं डीवा, अंबानी परिवार के फंक्शन में दिखाया गॉर्जियस अवतार

Sara Ali Khan Look: अंबानी फैमिली ने अपने ब्रैंड स्वेदश की पहली सालगिरह पर शानदार फंक्शन का आयोजन किया जिसमें एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी शिरकत की. इस मौके पर उन्होंने नीले और बैंगनी रंग का शानदार बांधनी लहंगा पहना जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

Advertisement
सारा अली खान ने पहना बांधनी लहंगा (Photo: ITG) सारा अली खान ने पहना बांधनी लहंगा (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:35 PM IST

अंबानी परिवार ने 10 अक्टूबर को मुंबई स्थितक अपने ब्रैंड 'स्वदेश' की पहली सालगिरह पर 'देवी शक्ति' फंक्शन आयोजित किया जिसमें बिजनस घराने से लेकर बॉलीवुड ही भी तमाम हस्तियां पहुंचीं. यहां हर कोई एक से बढ़कर एक एथनिक ड्रेस में नजर आया लेकिन इस खास मौके पर बॉलीवुड की खूबसूरत और पटौदी खानदान की बेटी सारा अली खान ने अपने बेहद खूबसूरत रॉयल पर्पल-ब्लू लहंगे से पूरी महफिल लूट ली. 

Advertisement

सारा अली खान ने नवरात्रि के मौके पर हुए इस इवेंट में रॉयल ब्लू और गहरे पर्पल रंग के बांधनी लहंगा सेट में पहुंचीं जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उनका आउटफिट पारंपरिक टेक्सटाइल आर्ट और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल था जिस पर बारीक जरी, गोटा-पट्टी और पारंपरिक धागों का बेहद खूबसूरत काम किया गया था.

बांधनी लहंगे में सजीं सारा

बैंगनी-नीले रंग के इस बेहद खूबसूरत एम्ब्रॉयडनर्ड सेट में स्लीवलेस हॉल्टर-नेक क्रॉप टॉप था जिस पर मिरर-वर्क की बारीक कढ़ाई की गई थी. इसके साथ एक शानदार घेरदार लहंगा और मेटैलिक फ्रिंज वाला ड्रेप्ड दुपट्टा था.

ऐसा था सारा का लुक

सारा ने इस ड्रेस के साथ मैचिंग ईयररिंग्स और कंगन पहने हुए थे. उन्होंने साथ में एक स्टेटमेंट रिंग भी पहनी थी.

सारा ने बालों में नीट बन बनाया हुआ था जिसके पीछे गोल्डन लटकन लगी थी.

Advertisement

लहंगे के साथ सारा ने मैचिंग हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज और कंधे पर ग्रेसफुली कैरी किया हुआ दुपट्टा पेयर किया, जो उनके पूरे आउटफिट को एक शाही लुक दे रहा था.

अपने हैवी आउटफिट को बैलेंस करने के लिए सारा ने न्यूड ग्लोइंग मेकअप, आंखों में हल्का काजल और लाइट लिपस्टिक लगाई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »