₹2.55 लाख की साड़ी में रश्मिका मंदाना का जलवा, अंबानी परिवार के इवेंट में रॉयल लुक से लूटी महफिल, Video

Rashmika Mandanna Saree Look: अंबानी फैमिली ने अपने ब्रैंड स्वेदश की पहली सालगिरह पर बेहद ग्रैंड पार्टी रखी थी, जिसमें कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की.इस इवेंट में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साड़ी लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं. रश्मिका ने नीता अंबानी की खास पार्टी में पर्पल और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत जानकर आप चौंक जाएंगे.

Advertisement
रश्मिका मंदाना साड़ी में बहुत सुंदर लगती हैं. (PHOTO:ITG) रश्मिका मंदाना साड़ी में बहुत सुंदर लगती हैं. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:16 PM IST

Rashmika Mandanna Saree Look: नीता अंबानी ने अपने ब्रैंड स्वेदश की पहली सालगिरह पर एक ग्रैंड पार्टी रखी थी, जिसमें अंबारी परिवार के अलावा कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. ट्रेडिशनल लुक में इस इवेंट में कई फिल्म स्टार्स ने लोगों का ध्यान भी अपनी तरफ खींचा. नीता, राधिका, श्लोका और ईशा के एथनिक लुक के अलावा साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का साड़ी लुक लोगों के खूब पसंद आया. 

Advertisement

एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ शादी के बाद से रश्मिका ज्यादातर इवेंट में साड़ी पहने ही नजर आती हैं, इस बार भी उन्होंने वाइन और गोल्डन कलर की हैवी वर्क साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद सुंदर भी दिख रही हैं. रश्मिका के लुक ने तो लोगों को इंप्रेस किया ही, इसके साथ ही साड़ी की कीमत भी आपको चौंका देगी. 

रश्मिका ने पहनी दर्पण साड़ी  

स्वदेश की फर्स्ट एनिवर्सरी देवी शक्ति इवेंट में रश्मिका मंदाना का पारंपरिक और शाही अंदाज देखने को मिला. इस खास मौके पर उन्होंने डिजाइनर इत्रह (ITRH) की दर्पण साड़ी पहनी थी, बारीक एंटीक एम्ब्रॉयडरी वाली शानदार क्रेप साड़ी के साथ पूरी तरह हाथ से कढ़ाई किया हुआ कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज है. ब्लाउज का बैक का डिजाइन काफी स्टाइलिश था, जो साड़ी को रॉयल फील दे रहा था.

Advertisement

साड़ी की कीमत कितनी है? 

इत्रह की इस दर्पण साड़ी की कीमत करीबन 2,55,000 रुपये बताई जा रही है. साड़ी के पल्लू पर भी हैवी कढ़ाई वर्क किया हुआ है, ऐसा ही वर्क ब्लाउज पर भी हो रखा है. 

गोल्डन इयररिंग्स ने बढ़ाई लुक की शान

वाइन-गोल्ड कलर की साड़ी के साथ रश्मिका ने जगदीश जूलर्स की गोल्डन जूलरी के साथ अपने लुक कंप्लीट किया, उन्होंने अपने कानों में बड़े-बड़े गोल्ड इयररिंग्स पहने थे. गले को उन्होंने खाली रखा था, क्योंकि उनके ब्लाउज पर हैवी कढ़ाई वर्क था. 

हेयरस्टाइल और बिंदी में आईं नजर 

हेयरस्टाइल की बात करें तो रश्मिका ने ब्लाउज के डिजाइन को दिखाते हुए अपने बालों का बन बनाया हुआ था. माथे पर छोटी-सी बिंदी भी लगाई थी, जो उनके एथनिक लुक को परफेक्ट बना रही थी. रश्मिका के इस खास लुक की स्टाइलिंग अमी और अनुष्का ने की थी, रश्मिका का यह साड़ी लुक किसी पार्टी और शादी के लिए एकदम बेस्ट है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »