Sai Pallavi's Pink Saree Look: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण का फर्स्ट पार्ट इस दीवाली सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है, जिसे करीबन 4,000 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है. मूवी का बजट के अलावा इसकी स्टारकास्ट भी काफी जबरदस्त है, राम के रोल में रणबीर, मां सीता का किरदार एक्ट्रेस साई पल्लवी और केजीएफ स्टार यश रावण बने नजर आने वाले हैं. दीवाली पर फिल्म रिलीज होगी और ऐसे में टीम ने बेंगलुरु में 15 अक्टूबर को एक इंटरनेशनल ट्रेलर लॉन्च के साथ अपने प्रमोशन की शुरुआत कर दी है.
मूवी ट्रेलर लॉन्च में फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और संगीतकार एआर रहमान के अलावा रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, यश भी शामिल हुए. ट्रेलर लॉन्च इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक बार फिर अपनी सादगी और देसी अंदाज से साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.
रेशमी साड़ी में साई लगीं कमाल
मचअवेटेड मूवी 'रामायण: राइज़ ऑफ अ लीजेंड' के इंग्लिश ट्रेलर लॉन्च के मौके पर हमेशा की तरह ही साई सिंपल साड़ी लुक में पहुंची. मगर हर बार की तरह उन्होंने अपनी सादगी से लोगों का नजरें अपनी तरफ मोड़ दीं. गुलाबी साड़ी में वो किसी रॉयल प्रिसेंस से कम नहीं लग रही थीं और उनका जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो अपने सभी को-स्टार्स से बड़े प्यार से मिलती नजर आ रही हैं.
साई की साड़ी की खासियत
इवेंट में साई लाइट पिंक कलर की खास टिशू सिल्क साड़ी पहनकर पहुंची थीं, जिस पर चादी की जरदोजी की कढ़ाई हो रखी थी. साड़ी के डिजाइन की बात करें तो गुलाबी बेस साड़ी पर सिल्वर कलर का मोटिफ्स और जरी का बारीक काम हो रखा था.
साड़ी के बॉर्डर पर बेहद सुंदर वर्क हो रखा था,जो उनके सिंपल लुक को शाही टच दे रहा था. साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग शॉर्ट-स्लीव ब्लाउज कैरी किया था, जिस साड़ी के साथ एकदम जंच रहा था.
जूलरी और हेयरस्टाइल भी लगे परफेक्ट
नो-मेकअप लुक के लिए फेमस साई पल्लवी ने साड़ी के साथ लाइट जूलरी कैरी की थी, उन्होंने कानों में गोल्डन कलर के गोल शेप के इयररिंग्स पहने थे और एक हाथ में चूड़ियां और कड़े पहन रख थे, दूसरे में उन्होंने एक माला पहन रखी थी. उनके हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने घुंघराले बालों को सॉफ्ट वेव्स के साथ हाफ ओपन रखा है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क