अनंत अंबानी संग मार्को रुबियो से मिलीं राधिका मर्चेंट, पहनी सिंपल कॉटन ड्रेस; कीमत उड़ा देगी होश!

मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मिलने के लिए राधिका मर्चेंट ने आइवरी और नीले रंग की खूबसूरत फ्लोरल मिडी ड्रेस पहनी. ये ड्रेस Giambattista Valli की है. इसकी कीमत तकरीबन 2.39 लाख रुपये बताई जा रही है.

Advertisement
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी मार्को रुबियो से मिले. (Photo: Yogen Shah) राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी मार्को रुबियो से मिले. (Photo: Yogen Shah)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:17 PM IST

अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट अपने स्टाइल और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. कभी खूबसूरत साड़ी, तो कभी डिजाइनर लहंगे में उनका अंदाज चर्चा में रहता है. बीते दिनों स्वदेश और जामनगर में हुए नवरात्रि इवेंट्स में जहां राधिका का ट्रेडिशनल अवतार चर्चा में रहा, वहीं अब उनकी लेटेस्ट तस्वीरें उनका अलग ही रूप दिखा रही हैं. राधिका ने अपने लेटेस्ट लुक से ये दिखा दिया कि स्टाइलिश दिखने के लिए हमेशा हैवी आउटफिट पहनना जरूरी नहीं है.

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ नजर आईं राधिका ने एक बेहद सिंपल, लेकिन खूबसूरत फ्लोरल ड्रेस पहनी थी. उनके इस लुक की खास बात ये रही कि न तो इसमें भारी कढ़ाई थी और न ही बहुत ज्यादा एक्सेसरीज, फिर भी उनका अंदाज काफी क्लासी लग रहा था. ये ड्रेस बेशक देखने में बहुत सिंपल हो, लेकिन इसे सस्ता समझने की भूल आप बिल्कुल ना करें. चलिए जानते हैं राधिका अंबानी ने क्या पहना था और ये ड्रेस की कीमत कितनी है.

मार्को रुबियो के साथ दिखीं राधिका अंबानी
राधिका अंबानी की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अपने पति अनंत अंबानी के साथ अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. इस दौरान राधिका ने ऐसा आउटफिट चुना, जो देखने में सिंपल होने के साथ-साथ काफी एलिगेंट भी था. उनका ये लुक बहुत सी महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन बन सकता है.

आइवरी ड्रेस पर नीले फूलों का प्रिंट बना खास
राधिका ने इस खास मौके पर आइवरी कलर की स्लीवलेस मिडी ड्रेस पहनी थी. इस पर इंडिगो कलर के फूलों और पत्तियों जैसे खूबसूरत प्रिंट बने थे. ड्रेस पर बना ये डिजाइन इसे एक अलग और अट्रैक्टिव लुक दे रहा था.

Advertisement

ड्रेस की नेकलाइन गोल थी. साथ ही इसकी कमर और सिलाई के किनारों पर ब्लैक पाइपिंग लगी थी, जो इसके डिजाइन को और खूबसूरत बना रही थी. कमर से फिट इस ड्रेस का नीचे का हिस्सा घेरदार था, जिससे इसे अच्छा लुक मिल रहा था. ये कॉटन से बनी थी, जो राधिका को कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक दे रही थी. हल्के रंग पर नीले प्रिंट का कॉम्बिनेशन इसे शानदार लुक दे रहा था. 

मैचिंग फ्लैट्स और छोटी-सी एक्सेसरीज से पूरा किया लुक
राधिका ने अपनी ड्रेस के साथ आइवरी कलर की बंद पंजे वाली बैले फ्लैट्स पहनी थीं. हल्के रंग के इन फुटवियर ने उनके पूरे लुक को एक जैसा और क्लासी बनाए रखा. उन्होंने एक्सेसरीज को भी काफी सिंपल रखा.

राधिका ने हाथ में क्लासिक घड़ी पहनी थी और कानों में हल्के ड्रॉप ईयररिंग्स कैरी किए थे. उन्होंने न तो बहुत भारी जूलरी पहनी और न ही जरूरत से ज्यादा एक्सेसरीज का इस्तेमाल किया. यही वजह रही कि उनके आउटफिट का खूबसूरत प्रिंट सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा था.

Advertisement

हेयरस्टाइल और मेकअप भी रखा एकदम नेचुरल
राधिका ने अपने बालों को हाफ-अप और हाफ-डाउन स्टाइल में रखा था. इसमें बालों का कुछ हिस्सा पीछे की तरफ बांधा था, जबकि बाकी बाल खुले थे. उन्होंने अपने चेहरे के आसपास बालों की लटें छोड़ी थीं, जो उनके लुक को और सॉफ्ट बना रही थीं. उन्होंने मेकअप एकदम नेचुरल रखा था.

लाखों रुपये है राधिका की ड्रेस की कीमत
राधिका मर्चेंट की यह ड्रेस देखने में भले ही सिंपल लग रही हो, लेकिन इसकी कीमत जानकर आप हैरान रह सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, यह ड्रेस लग्जरी फैशन ब्रांड Giambattista Valli की है. इसकी कीमत 2,525 अमेरिकी डॉलर बताई गई है, जो भारतीय रुपये में करीब 2.39 लाख रुपये होती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »