लाल नहीं, करवा चौथ पर गुलाबी सूट में सजीं गीता बसरा, हरभजन संग 11वीं सालगिरह का मनाया जश्न, PHOTOS

क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा का अंदाज हर बार लोगों को ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेता है. करवा चौथ के मौके पर भी गीता ने पंजाबी कुड़ी बन सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. गीता और भज्जी ने करवा चौथ के साथ अपनी शादी के 11 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर कीं.

Advertisement
गीता-भज्जी के शादी को 11 साल हो गए. (PHOTO:ITG) गीता-भज्जी के शादी को 11 साल हो गए. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:41 AM IST

Karva Chauth 2026: करवा चौथ का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया गया. इस खास मौके पर आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड की हसीनाओं तक ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा. क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा ने भी करवा चौथ का व्रत रखा था. उन्होंने चांद का दीदार करने के बाद पति हरभजन सिंह के हाथों व्रत खोला और इस खास पल की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं. 

Advertisement

पंजाबी कुड़ी बन छाईं गीता बसरा

करवा चौथ के मौके पर गीता बसरा गुलाबी रंग के खूबसूरत एथनिक सूट में नजर आईं. उनके सूट पर गोल्डन कढ़ाई की गई है, जो उनके लुक को खास बना रही है. इसके साथ उन्होंने ट्रेडिशनल जूलरी पहनी और हाथों में मेहंदी सजाई. 

गीता ने गले में मंगलसूत्र, कानों में बड़े इयररिंग्स पहने हैं और एक हाथ में कड़ा पहन रखा है. गीता के लुक में उनके देसी हेयरस्टाइल ने चार चांद लगाए हैं, उन्होंने अपने बालों की चोटी बनाई है, जिसकी वजह से वो बिल्कुल पंजाबी कुड़ी लग रही हैं. 

तस्वीरों में गीता बसरा छलनी से चांद देखने की रस्म निभाती दिखाई दे रही हैं. वहीं, हरभजन सिंह उनके सामने खड़े नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान दिख रही है. तस्वीरों में दोनों की शानदार केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है.

Advertisement

शादी के 11 साल पूरे, खास अंदाज में दी बधाई

गीता बसरा और हरभजन सिंह के लिए इस बार का करवा चौथ इसलिए भी खास रहा, क्योंकि इसी मौके पर दोनों की शादी के 11 साल भी पूरे हो गए. गीता ने इस खास दिन की तस्वीरें शेयर करते हुए पति के लिए प्यार भरा मैसेज लिखा. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरा चांद, मेरी ताकत के स्तंभ को 11वीं सालगिरह मुबारक.'

2015 में हुई थी दोनों की शादी

हरभजन सिंह और गीता बसरा की शादी साल 2015 में हुई थी. दोनों की जोड़ी परफेक्ट स्टार कपल्स में शामिल है. शादी के बाद से ही दोनों कई खास मौकों पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहे हैं. करवा चौथ पर शेयर की गईं इन तस्वीरों में भी दोनों के बीच प्यार और अपनापन साफ नजर आ रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »