Anshula kapoor Wedding Dance: बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर आज रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं. उनकी मेहंगी, कलीरा और चूढ़ा सेरेमनी की तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं हुई हैं. कलीरा सेरेमनी से अंशुला कपूर का डांस करते हुए एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी कलीरा सेरेमनी को खूब एंज्वॉय करती नजर आ रही हैं. साथ ही एक और वीडियो में अपने दोस्तों और कजिन्स के साथ कलीरे गिराने की रस्म निभाती भी नजर आ रही हैं.
अपनी कलीरा और चूड़ा सेरेमनी के लिए होने वाली दुल्हन अंशुला कपूर ने मिंट ग्रीन रंग का खूबसूरत पंजाबी सलवार सूट पहना था. पेस्टल रंग के इस खूबसूरत आउटफिट पर बारीक पारंपरिक कढ़ाई और सेक्विन का काम किया गया था जो उनके खास कलीरे और चूड़े के साथ बहुत जंच रहा था.
जमकर नाचीं होने वाली दुल्हन
कजिन्स और दोस्तों के साथ जमकर की मस्ती
सामने आए एक वीडियो में अंशुला कपूर कलीरा गिराने की रस्म निभाती नजर आ रही हैं. कलीरा सेरेमनी पंजाबी शादियों की एक बेहद मेजेदार रस्म है. इसमें दुल्हन अपने हाथों में बंधे कलीरों को अपनी कुंवारी सहेलियों और बहनों के सिर पर हिलाती या झटकती है. मान्यता है कि कलीरे का जो हिस्सा जिस लड़की के सिर पर गिरता है, उसकी शादी सबसे पहले होती है.
अंशुला ने ड्रेस के साथ मैच करते हुए चोकर और झुमके पहने हुए थे. अंशुला ने बालों को बांधा हुआ था और बहुत ही लाइट मेकअप किया था. अंशुला ने होठों पर लिपस्टिक, काजल, आईलाइन, लाइट ब्लश, आईशैडो और माथे पर बिंदी लगाई हुई थी.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क