रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहरा दिया है, फिल्म ने पहले ही दिन करोड़ों की कमाई कर डाली है. मुबंई में फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स को देखते एक बड़ी पार्टी रखी गई थी, जिसमें मूवी की नई-पुरानी स्टारकास्ट शामिल हुई. आदित्य धर, यामी गौतम, रणवीर सिंह, सारा अर्जुन समेत कई स्टार्स इस जश्न का हिस्सा बनें. 'धुरंधर' में रहमान डकैत की बेगम उल्फत का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने सारी लाइमलाइट चुरा ली. सौम्या के ग्लैमरस लुक की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं और लोग उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.
(Photo: Instagram@saumyas_world_)
सौम्या टंडन ने रणवीर सिंह से लेकर आदित्य धर, यामी गौतम सबके साथ पार्टी में फोटोज क्लिक करवाई. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पार्टी की अनसीन तस्वीरें शेयर भी की हैं. इस पार्टी में वो बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आईं, वो यहां स्कर्ट और टॉप पहनकर पहुंची, जहां फिल्म में सूट पहने नजर आने वाली सौम्या का रियस लुक हर किसी को अपना दीवाना बना रहा है.
(Photo: Instagram@saumyas_world_)
इस पार्टी में वैसे तो धुरंधर गर्ल्स ने खूब रंग जमाया. लीड एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने गोल्डन ब्यूटी बनकर पार्टी में चार चांद लगाएं, तो वहीं आयशा, खान, क्रिस्टल डीसूजा और यामी गौतम भी शामिल हुईं. मगर इन सबके बीच सौम्या टंडन ने अपने खूबसूरत अंदाज से सबको अपना दीवाना बना लिया.
(Photo: Instagram@saumyas_world_)
सौम्या ने पार्टी में शीयर और सॉफ्ट फैब्रिक की लाइट बेज कलर की बटन-डाउन शर्ट पहनी थी, उसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर की ग्लिटरी मिनी स्कर्ट की स्टाइल की थी. स्कर्ट पर गोल्डन सीक्विन का वर्क हो रखा था, जिसकी शाइन उसे खास बना रही थी.
(Photo: Instagram@saumyas_world_)
सौम्या टंडन का लुक काफी एलिगेंट और ग्लैमरस है, उन्होंने पार्टी-कैजुअल वाइब को बहुत ही खूबसूरती से कैरी किया है. धुरधंर की पार्टी में सौम्या का लुक सबसे अलग और हटकर था, जिसकी वजह से उनका यह लुक सबको अपनी तरफ अट्रैक्ट कर रहा है.
(Photo: Instagram@saumyas_world_)
सौम्या ने अपने आउटफिट के साथ बड़े साइज के हूप्स पहने थे, जो उनके चेहरे पर काफी सूट कर रहे थे. इसके साथ न्यूड लिपस्टिक और हल्का आई-मेकअप उनको लुक को नेचुरली ग्लोइंग बना रहा था.
(Photo: Instagram@saumyas_world_)
बालों को उन्होंने सॉफ्ट वेव्स के साथ खुला रखा है और मिडिल पार्टीशन किया हुआ था, जो उनके सिग्नेचर स्टाइल में से एक है. उनके इस फॉर्मेल पार्टी लुक के साथ उनका हेयरस्टाइल काफी सूट कर रहा था.
(Photo: Instagram@saumyas_world_)
फोटो में सौम्या एक्ट्रेस यामी के साथ सेलफी लेती नजर आ रही हैं और उनके चेहरे का ग्लो साफ नजर आ रहा है. सौम्या ने लंबे समय तक टीवी पर 'भाभी जी' का रोल निभाकर लोगों का दिल जीता है और फिल्म धुरंधर में भी उन्होंन उल्फत के छोटे से रोल से सबको काफी इंप्रेस किया.
(Photo: Instagram@saumyas_world_)