Advertisement

फैशन

मॉडर्न प्रिंसेस बनीं कपूर खानदान की लाडली, पीच गाउन पहन करिश्मा कपूर ने दिखाया रॉयल लुक; PHOTOS

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 06 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:07 PM IST
  • 1/7

कपूर खानदान अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है और इस परिवार की दोनों बेटियां ही अपनी सुंदरता से लोगों को मंत्रमुग्ध कर लेती हैं. कपूर परिवार से आने वाली पहली हीरोइन करिश्मा कपूर का जलवा आज भी बरकरार है, जिसका सबूत उनकी लेटेस्ट फोटोज दे रही हैं. करिश्मा अपनी फिटनेस और सुंदरता से साबित करती हैं कि उम्र सिर्फ नंबर है, क्योंकि उनको देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है. 

(Photo: Instagram@therealkarismakapoor)

  • 2/7

करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने 'ब्रिजर्टन वाइब्स' लिखा है. उनकी यह फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उनकी ड्रेस ने हर किसी का दिल जीत लिया है. 

(Photo:Instagram@therealkarismakapoor)
 

  • 3/7

कपूर खानदान की लाडली का यह प्रिंसेस लुक बहुत स्टाइलिश है, जो उनके परफेक्ट फिगर पर काफी जच भी रहा है. करिश्मा 51 साल की उम्र में भी बेहद हसीन लगती हैं और फोटो में दुबई का बुर्ज खलीफा भी नजर आ रहा है,जो उनकी इन तस्वीरों की सुंदरता में चार चांद लगा रहा है.

(Photo:Instagram@therealkarismakapoor)

Advertisement
  • 4/7

फोटो में करिश्मा ने पीच कलर का बहुत ही सुंदर गाउन पहना हुआ है, इस गाउन की डिजाइन काफी खास थी. जैसी आमतौर पर रेड कार्पेट पर कम ही देखने को मिलती है, इसका घेर बहुत बड़ा और लहरदार था, जिसमें लेयरिंग ऐसे बनी थीं जैसे कपड़े की लहरें बह रही हों.

(Photo:Instagram@therealkarismakapoor)

  • 5/7

एक्ट्रेस के इस ऑफ-शोल्डर गाउन की नेकलाइन पर छोटे-छोटे फूलों की सजावट और हल्के क्रिस्टल लगे थे. पूरे गाउन पर लगे चमकदार स्टोन्स रोशनी में बहुत खूबसूरत लग रहे थे, फोटो में भी क्रिस्टल की चमक देखने को मिल रही है, जो उनके लुक को सबसे अलग बना रहा है. 


(Photo:Instagram@therealkarismakapoor)

  • 6/7

करिश्मा ने बालों में हल्की लहरों वाली नीची पोनीटेल बना रखी है और  स्मोकी आई मेकअप, ग्लॉसी लिपस्टिक ने उनके लुक को रॉयल और मॉडर्न टच दे दिया. उन्होंने अपने लुक को बहुत सिंपल और एलिगेंट रखा. 

(Photo:Instagram@therealkarismakapoor)

Advertisement
  • 7/7

पीच कलर के गाउन के साथ करिश्मा कपूर ने ग्लासी लिपस्टिक लगाती दिखाई दे रही हैं, जो उनके चेहरे पर खूब जंच भी रही है. करिश्मा का ओवरऑल लुक ही प्रिंसेस वाइब दे रहा है और सच में किसी राजकुमारी की तरह नजर आ रही हैं.

(Photo:Instagram@therealkarismakapoor)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement