Advertisement

फैशन

शादी से पहले दुल्हन जैसी सजीं अंशुला कपूर, रोहन ने माथे पर किया Kiss; भाई अर्जुन ने डांस से लूटी महफिल, PHOTOS

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:19 AM IST
  • 1/17

कपूर खानदान में एक के बाद एक खुशियां दस्तक दे रही हैं. जहां कुछ महीनों पहले अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर के घर नन्हे राजकुमार ने जन्म लिया था, वहीं अब बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. जी हां, अर्जुन कपूर की बहन अंशुला जल्द ही अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी रचाने वाली हैं. शादी के जश्न की शुरुआत करने से पहले भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए घर में माता की चौकी रखी गई.

  • 2/17

माता की चौकी में संजय कपूर से लेकर अर्जुन, जाह्नवी और खुशी समेत पूरा कपूर खानदान शामिल हुआ. प्री-वेडिंग रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में अंशुला का ट्रेडिशनल पंजाबी प्री-ब्राइडल लुक देखने लायक है. वहीं रोहन ठक्कर भी लाल रंग के एथनिक आउटफिट में काफी हैंडसम नजर आए. खास बात ये रही कि इस फैमिली सेलिब्रेशन में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के लुक्स ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

  • 3/17

माता की चौकी के लिए होने वाली दुल्हन अंशुला कपूर ने डिजाइनर Itrh ब्रांड का कस्टम-मेड लहंगा पहना था. उनका लहंगा गोल्डन-बेज शेड में था, जिस पर भारी एम्ब्रॉयडरी, सीक्वेंस और मिरर वर्क का काम किया गया था.

Advertisement
  • 4/17

अंशुला के भारी-भरकम लहंगे के बॉर्डर को बड़े-बड़े मोटिफ्स और बारीक कारीगरी से सजाया गया था. ये बारीक कारीगरी इसे बेहद रॉयल लुक दे रहे थी. 

  • 5/17

अंशुला के लुक को खास और रॉयल बनाने का काम उनका हैवी ब्लाउज कर रहा था.
हाई-नेक (क्लोज्ड नेकलाइन) ब्लाउज की सबसे बड़ी खासियत इस पर की गई बारीक कारीगरी है, जिसमें जरदोजी, गोटा-पत्ती और मोतियों के साथ-साथ बड़े-बड़े कुंदन जैसे स्टोन-वर्क का इस्तेमाल किया गया है. गले के हिस्से पर ये एम्ब्रॉयडरी एक हैवी चोकर नेकलेस जैसी लग रही है, जिससे अलग से कोई भारी हार पहनने की जरूरत भी महसूस नहीं होती.

  • 6/17

ब्लाउज का बेस फैब्रिक गोल्डन-बेज कलर का था, जिसके ऊपर सोने और चांदी के धागों (मेटालिक थ्रेड्स) से बेहद खूबसूरत पैटर्न उकेरे गए हैं. ब्लाउज के निचले हिस्से पर बारीक मोतियों और रंग-बिरंगे बीड्स की लटकन लगी हुई है, जो इसके बॉर्डर को एक परफेक्ट और अट्रैक्टिव फिनिश दे रही है.  

Advertisement
  • 7/17

अंशुला के पूरे लुक में चार-चांद लगाने का काम उनका पंजाबी फुलकारी दुपट्टा कर रहा था. लाल, हरे, नारंगी और गुलाबी रंगों की कढ़ाई वाला ये दुपट्टा उनके न्यूट्रल टोन लहंगे के साथ बेहद खूबसूरत लग रहा था. इस फुलकारी दुपट्टे ने उनके लुक में पंजाबी परंपरा की झलक जोड़ दी.

  • 8/17

अंशुला ने अपने लहंगे के साथ बेहद हैवी जूलरी कैरी की. उन्होंने लेयर्ड नेकलेस पहना था, जिसमें बड़े-बड़े स्टोन्स और मोती जड़े थे. इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग झुमके, कंगन और मांग टीका लगाया हुआ था. ये सभी जूलरी उन्हें दुल्हन वाला लुक दे रहा था.

  • 9/17

हेयर स्टाइल की बात करें तो अंशुला ने बालों को स्लीक सेंटर-पार्टेड बन में स्टाइल किया था, जबकि मेकअप को सॉफ्ट और ग्लोइंग रखा था. न्यूड लिप्स, हल्का आई मेकअप और नेचुरल बेस उनके पूरे लुक को एलिगेंट बना रहा था.

Advertisement
  • 10/17

अंशुला ने अपने लुक को Meera Mahadevia के 'चश्मे बद्दूर' फिलिग्री मिनी क्लच के साथ कंप्लीट किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस खूबसूरत क्लच की कीमत करीब 61,500 रुपये बताई जा रही है. इसका डिटेल्ड डिजाइन उनके रॉयल लुक के साथ पूरी तरह मैच कर रहा था.

  • 11/17

अंशुला के होने वाले दूल्हे राजा रोहन ठक्कर ने इस खास मौके पर लाल रंग का ट्रेडिशनल कुर्ता-पायजामा पहना था. उनके कुर्ते पर सुनहरे धागों से बारीक कढ़ाई की गई थी. उन्होंने इसके साथ मैचिंग स्टोल भी कैरी किया था. उनका सिंपल लेकिन रिच एथनिक लुक अंशुला के ब्राइडल अंदाज के साथ खूब जंच रहा था.

  • 12/17

वायरल तस्वीरों में अंशुला और रोहन कई रस्में निभाते नजर आए. कहीं दोनों पूजा करते दिखे तो कहीं एक-दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में रोहन, अंशुला के माथे पर किस करते दिख रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री और खुशी तस्वीरों में साफ झलक रही थी.

  • 13/17

बड़ी बहन की शादी में जाह्नवी कपूर भी देसी लुक में दिखाई दीं. उन्होंने गुलाबी रंग की खूबसूरत सिल्क साड़ी पहनी थी. साड़ी के बॉर्डर पर लाल और सुनहरे रंग की डिटेलिंग थी, जिसने उनके लुक को और ज्यादा अट्रैक्टिव बना दिया. जाह्नवी ने साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज, स्टेटमेंट जूलरी और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप चुना था.

उन्होंने अपने लुक को खुले बालों और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ कंप्लीट किया.

  • 14/17

वहीं खुशी कपूर ने पेस्टल पिंक शेड का एम्बेलिश्ड एथनिक आउटफिट पहना था. उनके आउटफिट पर सिल्वर कलर की बारीक कढ़ाई नजर आई. उन्होंने अपने लुक को डायमंड जूलरी, सॉफ्ट मेकअप और हाफ पोनीटेल हेयरस्टाइल के साथ कंप्लीट किया. खुशी का ये सटल और एलिगेंट अंदाज बहन की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए खास नजर आया.

  • 15/17

प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरों में पूरा कपूर परिवार खुशियों में डूबा नजर आया. अंशुला और रोहन की शादी की रस्मों में जाह्नवी और खुशी को अर्जुन कपूर के साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया. उन्होंने अपने पिता बोनी कपूर के साथ आरती भी की.

  • 16/17

अर्जुन कपूर बहन अंशुला के साथ हंसते, मस्ती-मजाक करते नजर आए. उन्होंने लाल रंग का कुर्ता पहना था, जिसपर ग्रे कलर की लाइनिंग वाला डिजाइन था. इसके साथ ही उनके कुर्ते को गोल्डन धागों की कढ़ाई से सजाया गया था. भाई-बहन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

  • 17/17

अर्जुन ने माता की चौकी में जमकर डांस भी किया. उसकी झलक अंशुला ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement