Advertisement

फैशन

Isha Ambani Met Gala Look: 94 हजार की हील्स, 2500 रत्नों वाले इयररिंग्स और बालों में 'लेपर्ड'; ईशा अंबानी का रॉयल लुक देख विदेशी भी चौंके

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:19 PM IST
  • 1/9

भारतीय संस्कृति को विदेशी मंच पर ग्लैमर और स्टाइल का तड़का लगाकर पेश करना अगर कोई सबसे अच्छी तरह जानता है तो वो अंबानी परिवार है. नीता अंबानी से लेकर ईशा अंबानी तक विदेशी मंच पर भारतीय कारीगरी को पूरे स्टाइल के साथ लेकर जाती हैं. हाल ही में एक बार फिर अंबानी परिवार की लाडली ईशा अंबानी ने ऐसा ही कुछ किया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. वोग की प्री मेट गाला पार्टी में उनका लुक सिर्फ खूबसूरत-ग्लैमरस ही नहीं, बल्कि भारतीय विरासत को शान-ओ-शौकत के साथ दुनिया के मंच पर पेश करने वाला था.

  • 2/9

पिछले कई सालों से मेट गाला में अपने स्टाइल और फैशन से देसी-विदेशी लोगों का दिल जीतने वाली ईशा अंबानी ने इस बार अपनी फैशन चॉइस से सबको फिर से प्रभावित किया. उन्होंने खास मौके पर स्ट्रैपलेस बैंडेज ड्रेस पहनी, जो मॉडर्न डिजाइन के साथ भारतीय टेक्सटाइल्स का शानदार मेल थी. ये ड्रेस बॉडी-हगिंग थी, जो ईशा की बॉडी शेप को खूबसूरती से उभार रही थी. ये आइटफिट देखने में जितना ग्लैमरस था उससे कहीं ज्यादा खास इसका कॉन्सेप्ट था. ये एक ऐसी ड्रेस थी, जिसमें देशभर की कारीगरी को एक साथ पिरोया गया था. 

  • 3/9

इस ड्रेस को तैयार करने के लिए 26 अलग-अलग बॉर्डर्स लिए गए थे. हर बॉर्डर भारत के किसी न किसी हिस्से की कढ़ाई और बुनाई को बहुत ही खूबसूरती से दिखाता है. यानी कहना गलत नहीं होगा कि ईशा अंबानी ने अपनी ड्रेस में देश के 26 हिस्सों को समेट लिया है.  

इसमें जरी, पारसी गारा, माहेश्वरी, कर्चोबी, आरी वर्क, टिल्ला, कांथा, कांजीवरम सिल्क, पैठानी और बनारसी ब्रोकेड जैसी कई ट्रेडिशनल कारीगरी को शामिल किया गया था.  

Advertisement
  • 4/9

ईशा अंबानी की इस यूनिक ड्रेस को बनाने में करीब 450 घंटे का समय लगा था. इसकी डिटेलिंग इतनी शाही थी कि हर एंगल से ये बहुत ही अलग और खास दिख रही थी. हालांकि, इसकी एक और खासियत ये थी कि बेशक ये कितनी भी अलग और रिच क्यों न हो फिर भी कहीं से भी ओवर नहीं लग रही थी.

इसे बनाने के लिए ब्लैक, मरून, गोल्ड, ऑरेंज और ग्रीन जैसे डार्क कलर्स का इस्तेमाल किया गया था. ये इस लुक को और ज्यादा रॉयल बना दिया.

  • 5/9

इस शानदार आउटफिट को मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने स्वदेश ब्रांड के साथ मिलकर तैयार किया है. ईशा के इस लुक को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अनायता श्रॉफ ने स्टाइल किया. ड्रेस के साथ ही स्टाइलिंग भी ऑन पॉइंट थी, जो ईशा को देसी और मॉडर्न वाइब्स दे रही थी.

  • 6/9

ईशा ने अपने लुक को मिनिमल लेकिन बेहद रॉयल और अलग जूलरी चुनी. उन्होंने सिंडी चाओ (CINDY CHAO) ब्रांड के टैंगो गार्डन कलेक्शन से फ्लोरल डिजाइन वाले इयररिंग्स पहने, जो बेहद क्लासी लगे. उन्होंने ड्रेस के साथ नेकलेस नहीं पहना था. सिर्फ इयररिंग्स और मैचिंग रिंग पहनना उनके लुक को और एलिगेंट बना गया.

इसके साथ उन्होंने AMINA MUADDI ब्रांड की हील्स कैरी कीं, जिनकी कीमत करीब 94,000 रुपये बताई जा रही है.

Advertisement
  • 7/9

ईशा के स्वीट वॉयलेट इयररिंग्स की खासियत ये है कि ये देखने में बिल्कुल असली वॉयलेट फूलों जैसे लगते हैं. इन इयररिंग्स में हीरे, पर्पल सैफायर्स और गार्नेट समेत कुल 2,533 रत्न जड़े हुए हैं. टाइटेनियम और 18K गोल्ड से बने इन इयररिंग्स की सबसे खास बात इसमें लगे कैरिबियन सागर के 2 रेयर शंख वाले पर्ल्स (conch pearls) हैं, जिनका वजन 7.92 कैरेट है. हाथ से की गई बारीक नक्काशी और फ्रेंच लैकर फिनिशिंग ने इसे और खास बना दिया.

  • 8/9

ईशा का हेयरस्टाइल भी उनके आउटफिट और इयररिंग्स से कम खास नहीं था. उन्होंने फ्रंट से बालों को स्लीक रखते हुए लंबी चोटी बनाई और उसमें ज्वेल्ड हेयर एक्सेसरी लगाई थी, जिससे उनका लुक और भी रॉयल लगा.   
ग्लॉसी ब्राउन लिप्स, ड्यूई मेकअप और सॉफ्ट आई लुक ने उनके फीचर्स को और उभार दिया.

  • 9/9

ईशा ने अपनी चोटी में 'मैजेस्टिक लेपर्ड कॉउचर हेयर एक्सेसरी' लगाई थी, जिसकी कीमत लगभग 47,144.91 रुपये बताई जा रही है. ऑउटहाउस द्वारा डिजाइन की गई ये हेयर एक्सेसरी एक खिलते हुए धनुष जैसी दिखती है, जिसमें दो लेपर्ड एक चमकते हुए प्रीहनाइट पत्थर को थामे हुए हैं. 22 कैरेट रोज गोल्ड से बनी इस एक्सेसरी में मोती और क्यूबिक जिरकोनिया का बेहद सुंदर इस्तेमाल किया गया है. हाथ से तैयार की गई इस जूलरी को बनाने में 300 से अधिक घंटों का समय लगा, जिसने ईशा के लुक को और भी यादगार बना दिया.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement