Advertisement

फैशन

58 साल की मां, 28 की बेटी... गुलाबी साड़ी में अंजलि तेंदुलकर ने मारी बाजी, सारा के लुक को दी मात! PHOTOS

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:27 AM IST
  • 1/7

क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं, उनके बेटे की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं. अर्जुन और सानिया की शादी में कई क्रिकेटर्स अपने परिवार के साथ आए थे, उनके लुक्स वायरल हो रहे हैं. मगर सबसे ज्यादा अगर चर्चे हो रहे हैं तो वो हैं दूल्हे राजा की मम्मी के. अंजलि तेंदुलकर ने अपने ग्रेसफुल अवतार से इंटरनेट पर पूरी तरह तहलका मचा दिया है, जहां उनके एवरग्रीन लुक और सोफिस्टिकेटेड वाइब ने जेन-जी स्टाइल वाली सारा तेंदुलकर को भी कड़ी टक्कर दी और 58 की उम्र में अपनी क्लासिक ब्यूटी से सबका दिल जीतते हुए लाइमलाइट अपनी ओर खींच ली.

(Photo: Instagram@weddingz.in)
 


 

  • 2/7

रानी पिंक कलर की हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी में अंजलि का औरा बिल्कुल किसी रॉयल क्वीन जैसा लग रहा था. अंजलि हमेशा ही अपने स्टाइल की वजह से लाइमलाइट में आ ही जाती हैं और बेटे की शादी में तो वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उनकी सिल्क साड़ी पर एंटीक गोल्ड वर्क और चौड़ा गोल्डन बॉर्डर बना हुआ था. ये हैंडलूम साड़ी डिजाइनर जूही शाह के कलेक्शन से थी, जो उनके सादगी भरे लेकिन रॉयल स्टाइल को बखूबी दिखा रही थी.

(Photo: Instagram@weddingz.in)

  • 3/7

28 साल की सारा तेंदुलकर ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की बेबी पिंक कलर की साड़ी पहनी थी, जिस पर जरदोजी और रेशम की बारीक कढ़ाई थी.  उन्होंने शानदार जूलरी पहनी थी, जो उनके लुक को काफी 'डोप' और स्टनिंग बना रही थी, फिर भी अंजलि के मैच्योर एलिगेंस और उनके कॉन्फिडेंट कैरी करने के अंदाज ने उन्हें इस हाई-प्रोफाइल फंक्शन का असली 'शो-स्टॉपर' बना दिया. सारा के आगे उनकी मम्मी बेहद शानदार लग रही थीं और उनके लुक की सोशल मीडिया पर भी जमकर तारीफ हो रही है.

(Photo: Instagram@yogenshah_s)

Advertisement
  • 4/7

अंजलि तेंदुलकर की गुलाबी साड़ी का शाइनिंग टेक्सचर और क्लासिक ड्रेपिंग स्टाइल उसे बेहतरीन बना रहा था. अंजलि ने इस खूबसूरत साड़ी को हैवी कुंदन और मोती की जूलरी के साथ स्टाइल किया था.गले में बड़ा-सा नेकलेस पहना था, जिसके ग्रीन एमराल्ड स्टोन पिंक साड़ी के साथ खूब जंच रहे थे.

(Photo: Instagram@eternitybytrinity)

  • 5/7

सारा का यूथफुल ग्लो और अंजलि का विंटेज चार्म दोनों का कॉम्बिनेशन इस फ्रेम को बहुत ही खूबसूरत बना रहा था, लेकिन लोगों की नजरें सारा की जगह उनकी मम्मी अंजलि के नेचुरल ग्लो और उनकी साड़ी के वाइब्रेंट पिंक शेड पर ही टिक गई, जिसने पूरी महफिल में एक अलग ही रौनक भर दी थी. 

(Photo: Instagram@eternitybytrinity)

  • 6/7

अंजलि तेंदुलकर का यह रेडियंट लुक मिनिमलिज्म और एलिगेंस का परफेक्ट कॉम्बो है, जिसमें उन्होंने भारी मेकअप के बजाय सॉफ्ट-ग्लैम लुक चुना है. अंजलि का हल्का ग्लोइंग बेस और ड्यूई फिनिश स्किन को बेहद नेचुरल और फ्रेश वाइब दे रहा था, जिसे सटल पिंक लिप्स और न्यूड आईशैडो ने खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट किया.  क्लासिक मिडिल-पार्टेड हेयरस्टाइल और सलीके से सजे सिंदूर ने उनके इस ट्रेडिशनल लुक को एक क्लासी और विंटेज बनाया. 

(Photo: Instagram@eternitybytrinity)

Advertisement
  • 7/7

मां-बेटी के इस पिंक लुक की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है, जहां बेबी पिंक साड़ी में सारा किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं. तो दूसरी तरफ उनकी मम्मी के देसी लुक ने सबको चौंका दिया है. अर्जुन और सानिया की शादी में सबसे ज्यादा अंजलि के ही लोग तारीफ कर रहे हैं क्योंकि 58 साल की उम्र में भी वो इतना कमाल और गॉर्जियस लग रही हैं. 

(Photo: Instagram@eternitybytrinity)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement