वोटर लिस्ट से हटवाया जिंदा मतदाता का नाम? कर्नाटक में निर्दलीय विधायक पर FIR

कर्नाटक में निर्दलीय विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है. उनपर आरोप है कि उन्होंने जीवित शख्स को मृत साबित करके वोटर लिस्ट से नाम हटवाने की कोशिश की. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
निर्दलीय विधायक बसनगौड़ा पाटिल के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज हुई. (Photo- Instagram/Basangouda Patil Yatnal) निर्दलीय विधायक बसनगौड़ा पाटिल के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज हुई. (Photo- Instagram/Basangouda Patil Yatnal)

नागार्जुन

  • बीजापुर, कर्नाटक,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:49 PM IST

कर्नाटक में निर्दलीय विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल के खिलाफ एक FIR दर्ज की गई है. बीजापुर सिटी से विधायक पर आरोप है कि एक जीवित मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया. शिकायतकर्ता रजाक ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है.

रजाक का आरोप है कि विधायक यतनाल की ओर से सितंबर 2026 में उनके नाम को मतदाता सूची से हटाने के लिए दस्तावेज जमा किए गए. शिकायत में कहा गया है कि जिन दस्तावेजों के आधार पर नाम हटाने की मांग की गई, उनमें रजाक को मृत बताया गया था, जबकि वो जीवित हैं.

Advertisement

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने यतनाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इनमें धारा 318(4), 336(3) और 340(2) शामिल हैं.

अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच करेगी और यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि मतदाता का नाम हटाने के लिए जमा किए गए दस्तावेज असली थे या उनमें किसी तरह की जालसाजी की गई थी. यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब कर्नाटक में मतदाता सूची को लेकर संशोधन और जांच की प्रक्रिया चल रही है. 

जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि दस्तावेज किसने तैयार किए और उन्हें चुनाव अधिकारियों के सामने किस तरह पेश किया गया. पुलिस की जांच के बाद ही यह साफ होगा कि दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा हुआ था या नहीं और इस पूरे मामले में किसकी भूमिका रही.

Advertisement

यह भी पढ़ें: वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए फर्जी Form-7 भरने का आरोप, तेलंगाना-कर्नाटक में BLA पर FIR

मतदाता सूची से नाम हटाने पर क्या सवाल उठे?

इस दौरान कई जगहों से पात्र मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिशों को लेकर सवाल उठ रहे हैं. मतदाता सूची में किसी व्यक्ति का नाम गलत तरीके से हटना उसके मतदान के अधिकार को प्रभावित कर सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »