Funny Jokes: गर्लफ्रेंड की बात सुनकर बॉयफ्रेंड ने जोड़ लिए हाथ, पढ़ें मजेदार जोक्स

Funny Jokes in Hindi: हंसना-हंसाना ही जिंदगी है. ऐसे में जीवन को खुशनुमा और तनाव मुक्त बनाए रखने के लिए जरूर पढ़ें ये मजेदार चुटकुले.

Advertisement
Viral Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2021,
  • अपडेटेड 10:40 AM IST

Viral and Funny Jokes in Hindi: हंसते-हंसाते और खिलखिलाते रहना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं मजेदार जोक्स और चुटकुलों का पिटारा. जिन्हें पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी.

1) रामू : श्यामू , बोले तो... ये Ford क्या है?
श्यामू: भाई गाड़ी है...गाड़ी..!
रामू: तो फिर, ये Oxford क्या है...?
श्यामू: सिंपल है भाई, OX माने बैल और Ford माने गाड़ी...
Oxford बोले तो बैलगाड़ी....!!!

Advertisement

2) गर्लफ्रेंड: यार, बस स्टॉप पर 1 घंटे तक बस ही नहीं आई. फिर मैंने BMW खरीदी...!
बॉयफ्रेंड: Wow, तुमने BMW खरीद ली... लेकिन इतने पैसे आए कहां से...?
गर्लफ्रेंड: अरे! मैं BMW यानी बिसलरी मिनरल वॉटर की बात कर रही हूं...
बहुत तेज प्यास जो लगी थी ना...!
बॉयफ्रेंड ने जोड़ लिए हाथ.

ऐसे ही मजेदार जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Jokes in Hindi

3) अध्यापक: बताओ सबसे ज्यादा नशा किस चीज में होता है...?
बच्चा: किताबों में...
अध्यापक: वो कैसे? मैं समझा नहीं...
बच्चा: किताब खोलते ही नींद, जो आ जाती है...!!!
अध्यापक: बेहोश...

4) सिक्योरिटी गार्ड के लिए इंटरव्यू में पूछा गया-
अंग्रेजी आती है?
मोहन: क्यों, चोर इंग्लैंड से आएंगे क्या...!!!

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement