छोटा प्लॉट है? इस नक्शे से बनाएं खूबसूरत घर, खर्चा भी कम, रोशनी भी रहेगी फुल

लोग शहरों में छोटे प्लॉट तो खरीद लेतें हैं, लेकिन इन पर एक परिवार के रहने लायक घर खड़ा करना चुनौती भरा काम बन जाता है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि कैसे कम फ्रंट वाले छोटे प्लॉट पर भी अच्छा घर बनकर तैयार हो सकता है.

Advertisement
छोटे से प्लॉट में बन सकता है शानदार और खूबसूरत घर (Photo - AI Generated) छोटे से प्लॉट में बन सकता है शानदार और खूबसूरत घर (Photo - AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

शहर बड़ा हो या छोटा कहीं भी जमीन मिलना काफी मुश्किल है. ऐसे में छोटे से छोटे प्लॉट के लिए भी भारी- भरकम रकम चुकानी पड़ती है. फिर, छोटे प्लॉट और कम जगह में शानदार घर बनाना एक चुनौती से कम नहीं होता है. यहां हम कुछ ऐसे ट्रिक और प्लानिंग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप छोटे प्लॉट में भी खूबसूरत, कॉम्पैक्ट, खुली- हवादार घर तैयार कर सकते हैं. 

Advertisement

अक्सर लोगों को छोटे प्लॉट में कम स्पेस वाले फ्रंट से घर बनाने में दिक्कत होती है. लेकिन, सपनों का आशियाना बनाने की प्लानिंग सही हो और नक्शा व लेआउट पर थोड़ा ध्यान दिया जाए, तो आराम से एक छोटे परिवार के रहने लायक खूबसूरत और कॉम्पैक्ट घर तैयार हो सकता है. 

बन जाएगा स्क्वायर शेप का तीन कमरों वाला शानदार घर 
15x30, 20x30 या लगभग 600 स्क्वायर फुट जैसे छोटे प्लॉट पर स्क्वायर शेप के लेआउट का मकान बनाने पर ज्यादा स्पेस निकल सकता है. इसमें फ्रंट से अंदर जाते ही एक हॉल बनाया जाता सकता है. इसके एक तरफ एक बेडरूम और दूसरी तरफ किचन और पीछे की तरफ टॉयलेट आराम से बन जाएगा. हॉल का आकार लगभग 10x12 फीट, बेडरूम लगभग 10x10 फीट का और किचन  7x8 फीट का आराम से निकल जाएगा. 

Advertisement

हॉल में एक छोटा मंदिरनुमा शेल्फ भी बनाया जा सकता है. दीवारें सीधी होने की वजह से कंस्ट्रक्श में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी और बजट भी कम रहेगा. छत पर जाने के लिए या तो बाहर से सीढ़ी बनाई जा सकती है. या फिर हॉल को थोड़ा छोटा कर फ्रंट में ही सीढ़ी निकाली जा सकती है, जो घर के अंदर आ जाएगा. इस तरह फ्यूचर में दूसरे फ्लोर पर भी एक बेडरूम, बालकनी, किचन और बाथरूम आराम से बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: ये फ्लोर स्क्रीडिंग क्या है, जिसे करवाने के बाद सालों तक फर्श देखना नहीं पड़ता

छोटे प्लॉट में भी अलग- अलग आकार के होते हैं. अलग- अलग शेप के जमीन के छोटे टुकड़े पर कम फ्रंट या कॉर्नर वाले प्लॉट पर भी सही तरीके से प्लान किए गए लेआउट पर शानदार घर तैयार किया जा सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »