उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस की बड़ी जीत, निकाय चुनाव में सिरौली कलां-किच्छा पर जमाया कब्जा

ऊधम सिंह नगर की किच्छा और सिरौली कला नगर पालिका सीटों पर काउंटिंग पूरी हो गई है. किच्छा से कांग्रेस के राजेश प्रताप ने बीजेपी के संदीप अरोरा को 6200 वोट से हराया. वहीं सिरौली कला में कांग्रेस की राशिदा बेगम ने निर्दलीय फरहीन जहां को 1773 वोट से हराया.

Advertisement
कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत हासिल की है. (Representational Image-ITG) कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत हासिल की है. (Representational Image-ITG)

अंकित शर्मा

  • देहरादून,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:43 AM IST

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले की किच्छा और सिरौली कला नगर पालिका परिषद चुनाव में काउंटिंग पूरी हो गई है. दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के प्रत्याशी राजेश प्रताप ने जीत हासिल की. वहीं सिरौली कला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की प्रत्याशी राशिदा बेगम विजयी रहीं.

किच्छा नगर पालिका में कांग्रेस के राजेश प्रताप ने बीजेपी प्रत्याशी संदीप अरोड़ा को 6200 वोट से हरा दिया. इस जीत के साथ कांग्रेस ने किच्छा नगर पालिका पर अपना कब्जा कर लिया है. काउंटिंग के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर जीत का जश्न मनाया.

Advertisement

वहीं सिरौली कला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस को जीत मिली. कांग्रेस प्रत्याशी राशिदा बेगम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी फरहीन जहां को 1773 वोट से हराया. इस जीत के साथ कांग्रेस ने सिरौली कला नगर पालिका पर भी कब्जा कर लिया.

मालूम हो, सिरौली कला में पहली बार नगर पालिका का चुनाव हुआ है. ऐसे में यहां कांग्रेस की जीत को खास माना जा रहा है. राशिदा बेगम ने पहले ही चुनाव में जीत दर्ज की है.

हाई कोर्ट की रोक के बाद अटकी थी मतगणना

दरअसल, इन दोनों नगर पालिकाओं का मामला निकाय चुनाव 2025 से जुड़ा है. हाई कोर्ट की रोक के बाद किच्छा और सिरौली कला में चुनाव की प्रक्रिया अटक गई थी. इसके बाद राज्य सरकार ने अक्टूबर 2027 में चुनाव कराने को लेकर अधिसूचना जारी की थी.

Advertisement

चुनाव होने के बाद हाई कोर्ट ने मतगणना पर रोक लगा दी थी. इसके चलते वोटों की गिनती नहीं हो सकी थी. बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दखल दिया. कोर्ट ने एक हफ्ते के अंदर वोटिंग कराने के आदेश दिए.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंडः विधायक का चालान करने पर दारोगा का ट्रांसफर! उधमसिंह नगर में भी तबादलों का मुद्दा गर्म

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ऊधम सिंह नगर में दोनों नगर पालिकाओं के लिए मतगणना कराई गई. नतीजे कांग्रेस के पक्ष में रहे. किच्छा में राजेश प्रताप और सिरौली कला में राशिदा बेगम ने जीत दर्ज की. दोनों सीटों पर जीत के साथ कांग्रेस ने ऊधम सिंह नगर की इन दोनों नगर पालिकाओं पर अपना कब्जा कर लिया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »