मशहूर निशानेबाज जसपाल राणा की मां का निधन, बेटे के बर्थडे के दिन दुनिया को कहा अलविदा

राणा फैमिली के यह दूसरा बड़ा आघात माना जा रहा है. वक्त का फेर देखिए कि श्यामा देवी का निधन बेटे जसपाल राणा के बर्थडे के दिन हुआ.

Advertisement
जसपाल राणा जसपाल राणा

अंकित शर्मा

  • देहरादून,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:02 AM IST

नामचीन निशानेबाज और द्रोणाचार्य सम्मानित कोच जसपाल राणा की मां श्यामा देवी राणा का रविवार को निधन हो गया. 78 वर्षीय श्यामा देवी ने नई दिल्ली के आरआर अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं.

हाल ही में 12 जून को जसपाल राणा का निधन हुआ था. अब उनकी मां ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. ऐसे में राणा फैमिली के यह दूसरा बड़ा आघात है. वक्त का फेर देखिए कि श्यामा देवी का  निधन बेटे जसपाल राणा के बर्थडे के दिन (28 जून) हुआ.

Advertisement

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें. साथ ही शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें.

बता दें कि इसी महीने की 12 तारीख को भारतीय खेल इतिहास के सबसे चमकदार निशानेबाजों में शामिल जसपाल राणा नहीं रहे थे. महज 49 साल की उम्र में दिल से संबंधित बीमारी के कारण उनका निधन हो गया. 

राणा जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप से भारतीय दल की वापसी की उड़ान के दौरान बीमार पड़ गए थे और उन्हें एक चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था. नई दिल्ली में उतरते ही उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें स्टेंट डाले गए थे. डॉक्टर ने उनकी जान बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे जसपाल को बचा नहीं पाए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »