उत्तराखंड: विधि-विधान से बंद हुए केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

अनुष्ठान संपन्न होने के बाद विधि-विधान के साथ रुद्रनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए. अब भगवान रुद्रनाथ की शीतकालीन पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

Advertisement
रुद्रनाथ मंदिर के कपाट बंद (Photo: ITG) रुद्रनाथ मंदिर के कपाट बंद (Photo: ITG)

कमल नयन सिलोड़ी

  • देहरादून,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:37 PM IST

देवभूमि उत्तराखंड में चमोली हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच स्थित चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट शनिवार को विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए. कपाट बंद होने के अवसर पर भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भावपूर्ण विदाई दी.

धार्मिक अनुष्ठानों के बीच शनिवार शाम पांच बजे कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हुई, जो रात करीब आठ बजे संपन्न हुई. इस दौरान भगवान रुद्रनाथ के स्वयंभू लिंग को अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से समाधि दी गई.

Advertisement

इस दौरान कपाट बंद होने से पहले मंदिर में भगवान रुद्रनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गई. पुजारी हरीश भट्ट ने भगवान का अभिषेक और श्रृंगार पूजन संपन्न कराया. मंदिर में रुद्री पाठ भी किया गया.

सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद विधि-विधान के साथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए. इसके साथ ही भगवान रुद्रनाथ की शीतकालीन पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए रविवार को ज्वाला मंदिर देवलधार पहुंचेगी. इसके बाद सोमवार को डोली भगवान के शीतकालीन गद्दीस्थल गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी.

यहां विधि-विधान के साथ भगवान रुद्रनाथ की पूजा-अर्चना शीतकाल के दौरान अगले छह माह तक भगवान रुद्रनाथ की पूजा-अर्चना गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में की जाएगी.

शीतकाल में श्रद्धालु यहीं भगवान के दर्शन कर सकेंगे. ग्रीष्मकाल में रुद्रनाथ मंदिर के कपाट दोबारा खुलने के बाद भगवान अपने मूल धाम में विराजमान होंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »