चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में उत्साह, अब तक 18 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. अब तक केदारनाथ धाम के लिए 5.96 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन किया है, जबकि बद्रीनाथ धाम के लिए 5.10 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं.

Advertisement
गंगोत्री के लिए अब तक 3.06 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं. (Photo: ITG) गंगोत्री के लिए अब तक 3.06 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं. (Photo: ITG)

अंकित शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:23 PM IST

चारधाम यात्रा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. 15 अप्रैल शाम 5 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक करीब 18 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. आंकड़ों के मुताबिक केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा 5.96 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण किया है.

वहीं, बद्रीनाथ धाम के लिए अब तक 5.10 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं. गंगोत्री में 3.06 लाख और यमुनोत्री में करीब 2.98 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है. इसके साथ ही हेमकुंड साहिब के लिए अब तक 16,250 रजिस्ट्रेशन दर्ज किए गए हैं.

Advertisement

अधिकारियों का कहना है कि यात्रा शुरू होने के साथ ही संख्या और तेजी से बढ़ेगी, ऐसे में व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. हाल ही में हुई बर्फबारी भी स्थानीय एडमिनिस्ट्रेशन के लिए चैलेंज बना हुआ है.

ऑनलाइन बुकिंग में साइबर फ्रॉड का खतरा

चारधाम यात्रा की बुकिंग लेकर साइबर फ्रॉड का खतरा भी बढ़ गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के साइबर विंग I4C की ओर से कुछ दिन पहले एक अलर्ट जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि यात्रा बुकिंग के नाम पर फेक वेबसाइट्स के जरिए साइबर ठगी की जा रही है. फर्जी हेलीकॉप्टर टिकट और ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर लोगों से पैसे ठगे जा रहे हैं.

स्कैमर्स बिल्कुल आधिकारिक वेबसाइट जैसी दिखने वाली नकली साइट्स तैयार करते हैं और यात्रियों को लुभाने के लिए उन पर विज्ञापन चला रहे हैं. जब लोग इन्हें असली समझकर क्लिक करते हैं, तो स्कैमर्स उन्हें व्हाट्सऐप या अन्य माध्यमों से संपर्क में लेकर ठगी का शिकार बना लेते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »