मसूरी के होटल में मृत मिली गुरुग्राम की IT कर्मचारी, खून के धब्बों से बढ़ा रहस्य

मसूरी-धनोल्टी रोड स्थित एक होमस्टे में गुरुग्राम की 27 वर्षीय IT प्रोफेशनल पी. राधा गायत्री संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं. वह अपने पति सौम्या श्रीचरण के साथ घूमने आई थीं. पुलिस के अनुसार, कमरे से खून के धब्बे शराब की खाली बोतलें और अन्य सामान मिला है.

Advertisement
पति के साथ घूमने गई थी महिला. (Photo: Representational ) पति के साथ घूमने गई थी महिला. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • मसूरी,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:11 AM IST

गुरुग्राम में एक IT कंपनी में काम करने वाली 27 साल की महिला मसूरी-धनोल्टी रोड पर स्थित एक होमस्टे में संदिग्ध हालात में मृत पाई गई. एक एजेंसी के मुताबिक मृतक महिला की पहचान दिल्ली के किदवई नगर ईस्ट की रहने वाली पी राधा गायत्री के तौर पर हुई है.

पुलिस के मुताबिक गायत्री रविवार देर रात अपने पति सौम्या श्रीचरण के साथ 'कियाना होमस्टे टिपरीधार' पहुंची थीं. उनके पति भी पुणे में IT कर्मचारी हैं. सोमवार सुबह मसूरी पुलिस को होमस्टे में एक महिला के बेसुध हालत में होने की सूचना मिली. जिसके बाद एम्बुलेंस भेजी गई और एम्बुलेंस सेवा से जुड़े फार्मासिस्ट ने महिला को मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

13 जून को ऋषिकेश पहुंचा था कपल
शुरुआती जांच से पता चला कि यह जोड़ा 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश आया था और अगली रात करीब 11:30 बजे होमस्टे के 'ब्लिस' नाम के कमरे में रुका था. पति श्रीचरण ने पुलिस को बताया कि दोनों ने रात में शराब पी थी और सुबह करीब 3:30 बजे सो गए थे.

उन्होंने दावा किया कि जब वह सुबह जागे, तो उन्होंने अपनी पत्नी को पेशाब और नाक से बह रहे खून के बीच बेसुध हालत में पाया. पुलिस ने बताया कि इस जोड़े की शादी 8 नवंबर, 2025 को हुई थी और दोनों मूल रूप से विशाखापत्तनम के रहने वाले हैं.

बेडशीट पर खून के धब्बे और कमरे से मिली शराब की बोतलें
पुलिस ने एक बयान में कहा कि मृतक महिला का शव बिना कपड़ों के फर्श पर मिला और बेडशीट पर खून के धब्बे दिखे. कमरे से शराब की दो खाली बोतलें और खाने-पीने का सामान मिला है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है.

Advertisement

पुलिस ने अनुरोध किया है कि पोस्टमार्टम डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा और कैमरे की निगरानी में किया जाए. सर्कल ऑफिसर मनोज असवाल ने बताया कि गायत्री के माता-पिता को मौत की सूचना दे दी गई है और उनके मंगलवार देर रात विशाखापत्तनम से पहुंचने की उम्मीद है. फिलहाल मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »