बारात से लौटते वक्त बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, तीन की मौत, 5 घायल

अल्मोड़ा जिले के ताकुला क्षेत्र में बागेश्वर रोड पर बसौली के पास एक ब्रेजा कार गहरी खाई में गिर गई. कार में सवार आठ लोग बारात से लौट रहे थे. हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई. एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत और बचाव कार्य चलाया. घायलों को अस्पताल भेजा गया.

Advertisement
गहरी खाई में गिरी कार (Photo: Screengrab) गहरी खाई में गिरी कार (Photo: Screengrab)

अंकित शर्मा

  • अल्मोड़ा,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:05 PM IST

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ताकुला क्षेत्र में बागेश्वर रोड स्थित बसौली के पास एक ब्रेज कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे के समय वाहन में कुल आठ लोग सवार थे. सभी लोग एक बारात से लौटते हुए अल्मोड़ा की तरफ आ रहे थे.

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार कार संख्या DL9CBH8402 अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सरियापानी की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई. उप निरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में टीम ने जिला पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया.

Advertisement

एसडीआरएफ और पुलिस ने चलाया राहत अभियान

खाई गहरी होने के कारण राहत कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी. बचाव दल ने एक-एक कर सभी घायलों को बाहर निकाला. इसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को ताकुला अस्पताल भिजवाया गया.

घायलों को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया

इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों के शवों को खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया और वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement