नोएडा में अब 'गालीबाज' महिला का वीडियो वायरल, गार्ड से धक्का-मुक्की, पुलिस ने किया अरेस्ट

वायरल वीडियो में नोएडा की हाईटेक सोसायटी में रहने वाली महिला एक गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां देती दिखाई दे रही है. वहीं इस दौरान वह गार्ड के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की भी करती नजर आ रही है, जबकि वहां मौजूद दूसरे गार्ड उसे ऐसा नहीं करने की बात कहते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
महिला का वीडियो वायरल महिला का वीडियो वायरल

अरविंद ओझा / भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 21 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 4:03 PM IST

नोएडा में 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी का मामला अभी थमा था नहीं कि अब एक 'गालीबाज' महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो नोएडा के थाना सेक्टर-126 क्षेत्र की एक हाईराइज सोसायटी का है.

वायरल वीडियो में नोएडा की जेपी विशटाउन सोसायटी में रहने वाली महिला एक गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां देती दिखाई दे रही है. वहीं इस दौरान वह गार्ड के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की भी करती नजर आ रही है, जबकि वहां मौजूद दूसरे गार्ड उसे ऐसा नहीं करने की बात कहते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर थाना नोएडा सेक्टर-126 पुलिस ने भाव्या रॉय के खिलाफ भारतीय दंड सहिता की धारा 153-A, 323, 504, 505(2), 506 के महत मामला दर्ज किया है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि गार्ड ने गेट खोलने में देरी की तो कथित तौर पर नशे में धुत महिला ने गाली-गलौच शुरू कर दी. वायरल वीडियो में महिला बार-बार गार्ड का कॉलर पकड़कर खींचतान कर रही है. वहीं दूसरा गार्ड समझाने आता है तो वह उससे भी गाली-गलौच करने लगती है. जिसका वीडियो किसी ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर नोएडा पुलिस से कार्रवाई की मांग की.

कुछ महीने पहले ही सोसायटी में रहने आई महिला

सोसायटी के ट्रेजरार अंशु गुप्ता ने बताया कि महिला कुछ महीने पहले ही यहां रहने आई है. उन्होंने कहा कि महिला ने गार्ड के साथ काफी बदतमीजी की है. कुछ महीनों पहले वो यहां रहने आई है. सोसायटी की तरफ से हमने पुलिस को शिकायत दी. पूरी सोसायटी और हम सब गार्ड के साथ हैं.

Advertisement

महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई नोएडा पुलिस ने पीड़ित गार्ड की शिकायत पर मामला दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि महिला का मेडिकल कराया जा रहा है. जिसके बाद उसके नशे में होने की पुष्टि हो सकेगी. उधर, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने भी मामले को लेकर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, "ये महिला सरेआम इस गार्ड से इतनी गुंडागर्दी और गाली गालौच कर रही है. ये किस प्रकार का घटियापन है. नोएडा पुलिस इस महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई बहुत जरूरी है.

श्रीकांत त्यागी का वीडियो भी हुआ था वायरल

बता दें कि 5 अगस्त को श्रीकांत त्यागी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह महिला से गाली-गलौज करता नजर आ रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था. इसके बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था. हालांकि कुछ दिनों बाद उसे मेरठ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

त्यागी समाज की महापंचायत

गौरतलब है कि आज रविवार को नोएडा के गेझा गांव में श्रीकांत त्यागी के पक्ष में त्यागी समाज के लोग महापंचायत कर रहे हैं. जिसमें यूपी, हरियाणा के कई जिलों के लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. त्यागी समाज के नेताओं का कहना है कि श्रीकांत की पत्नी और उसके परिजनों को भी प्रताड़ित किया गया है. इसलिए अब इस मामले के आरोपियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही इस मामले में त्यागी समाज पर भी कुछ लोगों ने छींटाकशी की, ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए. इसको लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश में त्यागी समाज की बैठकें चल रही हैं.

Advertisement

श्रीकांत को नहीं मिल रही जमानत

श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी को कोर्ट खारिज कर चुकी है. गत मंगलवार को सूरजपुर कोर्ट की निचली अदालत ने आईपीसी 419 और 420 की धाराओं में श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी खारिज कर दी. सेक्शन 354 (छेड़छाड़) की प्राथमिकी में सुनवाई की अगली तारीख का फिलहाल नहीं दी है. जिस पर बाद में सुनवाई होगी. आरोपी पर गैंस्टर एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »