आदित्यनाथ ने DGP से कहा, उत्सव की आड़ में उपद्रव बर्दाश्त न करें

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे. योगी अपने मंत्रिमंडल के साथ आज दोपहर को शपथ लेंगे, लेकिन उससे पहले ही शनिवार रात उनसे राज्य के डीजीपी ने मुलाकात की और पहली ही मुलाकात में आदित्यनाथ ने डीजीपी को साफ कर दिया कि पुलिस किसी भी तरह की गुंडागर्दी को बर्दाश्त न करे.

Advertisement
योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ

सुरभि गुप्ता

  • लखनऊ,
  • 18 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 1:39 AM IST

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे. योगी अपने मंत्रिमंडल के साथ आज दोपहर को शपथ लेंगे, लेकिन उससे पहले ही शनिवार रात उनसे राज्य के डीजीपी ने मुलाकात की और पहली ही मुलाकात में आदित्यनाथ ने डीजीपी को साफ कर दिया कि पुलिस किसी भी तरह की गुंडागर्दी को बर्दाश्त न करे.

के सीएम चुने जाने के बाद पुलिस महानिदेशक जावेद अहमद ने उनसे मुलाकात की. अपनी पहली मुलाकात में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की संक्षिप्त में जानकारी ली.

Advertisement

बरेली से लेकर अन्य जगह पर हुए उपद्रव पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने डीजीपी से कहा कि किसी तरह की गुंडागर्दी को बर्दाश्त न किया जाए. आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस सख्त रुख अपनाए और उत्सव की आड़ में उपद्रव को बर्दाश्त न करे.

गौरतलब है कि शनिवार शाम पार्टी के विधायक दल की बैठक में आदित्यनाथ को यूपी का नया सीएम चुना गया. उनके साथ केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को डिप्टी सीएम चुना गया है. आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के साथ रविवार की दोपहर शपथ लेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »