अलका लांबा के खिलाफ लखनऊ में दर्ज हुई FIR, मोदी-योगी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

अलका लांबा के खिलाफ यह एफआईआर उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य प्रीति वर्मा ने दर्ज कराई है. प्रीति वर्मा ने अपनी शिकायत में कहा है कि अलका लांबा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 25 मई की रात 12 बजकर 7 मिनट पर एक बेहद अपमानजनक ट्वीट किया था.

Advertisement
कांग्रेस नेता अलका लांबा (फाइल फोटो) कांग्रेस नेता अलका लांबा (फाइल फोटो)

कुमार अभिषेक

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2020,
  • अपडेटेड 1:10 AM IST

  • हजरतगंज थाने में दर्ज हुई अलका लांबा पर एफआईआर
  • डॉक्टर प्रीति वर्मा ने की थी लांबा के खिलाफ शिकायत

पीएम मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता अलका लांबा के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. अलका लांबा के खिलाफ यह एफआईआर उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य प्रीति वर्मा ने दर्ज कराई है.

Advertisement

प्रीति वर्मा ने अपनी शिकायत में कहा है कि ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 25 मई की रात 12 बजकर 7 मिनट पर एक बेहद अपमानजनक ट्वीट किया था. शिकायत में बताया गया है अलका ने एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें पीएम मोदी और सीएम योगी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. इसके साथ ही एक दूसरे ट्वीट में भ्रामक आरोपों के साथ हाईकोर्ट के न्यायाधीश पर भी सवाल खड़े किए गए हैं जो कोर्ट की अवमानना के अंतर्गत आता है.

यह भी पढ़ें:

जानकारी के मुताबिक अलका लांबा के खिलाफ 25 मई को शाम 7 बजकर 7 मिनटर पर एफआईआर दर्ज की गई थी. अलका लांबा के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, धारा 505 (1)(बी), 505 (2) और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement

यहां आपको यह भी बता दें कि उन्नाव के माखी रेप कांड के दोषी और बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्वर्या ने भी अलका लांबा के खिलाफ उन्नाव पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई थी. ऐश्वर्या ने भी कांग्रेस नेता अलका लांबा पर भ्रामक ट्वीट करने का आरोप लगाया था.

यह भी पढ़ें:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement