प्रयागराज: तीन सिपाही गिरफ्तार, सर्राफा व्यापारी से 4 किलो चांदी लूटने का आरोप

हाथरस के सर्राफा व्यापारी विक्रम के साथ प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र इलाके में 6 अगस्त को 4 किलो चांदी की लूट हुई थी. पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से मिलकर केस दर्ज कराया था. गिरफ्तार हुए तीनों सिपाही प्रतापगढ़ में तैनाथ थे.

Advertisement
प्रयागराज पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया प्रयागराज पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया

पंकज श्रीवास्तव

  • प्रयागराज,
  • 07 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 11:38 PM IST

प्रयागराज पुलिस ने सर्राफा व्यापारी के साथ लूट मामले में पुलिस के 3 सिपाहियों को गिरफ्तार किया है. प्रतापगढ़ जिले में तैनात तीनों सिपाहियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है. दरअसल, हाथरस के सर्राफा व्यापारी विक्रम के साथ प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र इलाके में 6 अगस्त को 4 किलो चांदी की लूट हुई थी. पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से मिलकर केस दर्ज कराया था. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक सर्राफा व्यापारी विक्रम प्रयागराज आए थे. इस दौरान तीन पुलिसकर्मियों ने व्यापारी से चांदी लूट ली और चोरी का माल बताकर मुंह बंद रखने की धमकी दी. जिसकी शिकायत उनके द्वारा पुलिस से की गई. शाहगंज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी. 

जानकारी के मुताबिक पुलिस जांच में तीनों आरोपियों की पहचान सिपाही राकेश सिंह निवासी निठावरी (अलीगढ़), सिपाही राहुल सिंह निवासी कृष्णा नगर (मथुरा), सिपाही धर्म धुरंधर गुप्ता निवासी छित्तमपुर (मुगलसराय) के रूप में हुई. तीनों ही वर्तमान में प्रतापगढ़ में तैनाथ थे. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »