पीलीभीत: पेशी पर आए वकील को दूसरे समुदाय के वकीलों ने पीटा, जानें पूरा मामला

UP News: पैगंबर मोहम्मद साहब पर टिप्पणी के मामले में वकील राहुल की स्थानीय अदालत में पेशी हुई. इसी दौरान दूसरे समुदाय के वकीलों ने उसकी पिटाई कर दी.

Advertisement
जिला एवं सत्र न्यायालय पीलीभीत जिला एवं सत्र न्यायालय पीलीभीत

सौरभ पांडे

  • पीलीभीत,
  • 20 जून 2022,
  • अपडेटेड 10:57 PM IST
  • पीलीभीत में कोर्ट कैंपस में आरोपी वकील की पिटाई
  • एक्शन में पीलीभीत प्रशासन, सुरक्षा कड़ी की गई

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में वकीलों के दो गुट आमने-सामने आ गए. पैगंबर मोहम्मद पर वकील राहुल सक्सेना ने व्हाट्सएप ग्रुप पर कथित टिप्पणी की थी. पुलिस उन्हें पेशी के लिए जिला एवं सत्र न्यायालय पीलीभीत में ला रही थी. इस दौरान राहुल को दूसरे समुदाय के अधिवक्ताओं ने अपनी तरफ खींच लिया और उसकी पिटाई कर दी. पास में खड़े वकील सूरज पाल गौतम ने बीच-बचाव किया, जिस पर नाराज दूसरे समुदाय के वकीलों ने सूरज को भी जमकर पीटा.

Advertisement

ऐसे में वकीलों के दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. फिलहाल वहां सुरक्षा कड़ी करते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. दरअसल, दो दिन पहले पूरनपुर के अधिवक्ता राहुल ने एक व्हाट्सएप ग्रुप पर बीजेपी से निलंबित की जा चुकीं नूपुर शर्मा का सपोर्ट करते हुए पैगंबर मोहम्मद साहब पर टिप्पणी की थी. थाने के बाहर समुदाय विशेष से सैकड़ों लोग राहुल के खिलाफ एकत्र हो गए और स्थिति तनावपूर्ण बन गई. पुलिस अधीक्षक दिनेश पी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया. इसी मामले में राहुल की जिला एवं सत्र न्यायालय पीलीभीत में पेशी होनी थी. 

100 लोगों पर FIR दर्ज
इस बीच राहुल सक्सेना के विरोध में पूरनपुर कोतवाली गेट के सामने प्रदर्शन करने वाले 100 लोगों के खिलाफ धारा-144 के उल्लंघन करने के मामले में धारा 188 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया. एसपी दिनेश पी ने बताया कि पूरनपुर कोतवाली गेट पर एकत्र होने वाले लोगों की पहचान की जा रही है. राहुल को अंतरिम जमानत मिल गई है. बेल के बाद भी राहुल पुलिस की सुरक्षा में है.

Advertisement

पूरनपुर में की गई विवादित टिप्पणी के बाद पेशी के दौरान अधिवक्ता राहुल सक्सेना और एक अन्य वकील के साथ मारपीट के मामले में गंभीर धाराओं में तारिक अली बेग, नाहिद खान, नदीम क़ुरैशी, इमरान चिश्ती और  मोहम्मद जावेद समेत 20 अज्ञात वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »