चंदौली: 'पुलिस ने नहीं उठाया फोन', नाराज विधायक समर्थकों संग पहुंच गए थाने, दिया धरना

चंदौली के बलुआ इलाके में सकलडीहा से विधायक प्रभु नारायण सिंह पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए और धरना दिया. विधायक का आरोप है कि पुलिस ने उनके विधानसभा क्षेत्र के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में उन्होंने पुलिस से जानकारी चाही तो पुलिस ने उनका फोन नहीं उठाया.

Advertisement
समर्थकों संग थाने पहुंचे विधायक प्रभु नारायण सिंह. समर्थकों संग थाने पहुंचे विधायक प्रभु नारायण सिंह.

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 04 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 10:08 AM IST

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक विधायक ने पुलिस पर फोन न उठाने का आरोप लगाते हुए थाने में धरना दिया. सपा के विधायक ने चंदौली के बलुआ थाने की पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनके विधानसभा क्षेत्र के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में जानकारी के लिए उन्होंने पुलिस को कई बार फोन मिलाया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई.

Advertisement

पुलिस के इस रवैये से नाराज होकर विधायक प्रभु नारायण सिंह अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए और धरने पर बैठ गए. इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. उधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति पुराना हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं. जिसकी वजह से उसे गिरफ्तार किया गया है.

गौरतलब है कि धरने पर बैठने वाले समाजवादी पार्टी के ये वही विधायक हैं जिनकी कुछ महीने पहले इसी थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान भी पुलिस से झड़प हुई थी. सकलडीहा से विधायक प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि बलुआ पुलिस ने उनके इलाके के पूर्व प्रधान पप्पू शाहिद उर्फ टाइगर नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है.

विधायक के मुताबिक जब उन्होंने इस संदर्भ में बलुआ थाने के पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो किसी ने भी फोन नहीं उठाया. जिसके बाद वह थाने पहुंचे और अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए.

Advertisement

'गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने गया था शख्स'

विधायक का आरोप है कि पुलिस ने जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है वह गांव से गायब हुई एक लड़की के परिजनों के साथ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने गया था. लेकिन पुलिस ने उसे ही गिरफ्तार कर लिया. फिर थाने में न रखकर कहीं और ले गई. सपा विधायक का यह भी आरोप है कि इन दिनों बीजेपी कार्यकर्ताओं के इशारे पर थाने का संचालन किया जा रहा है.

हिस्ट्रीशीटर है गिरफ्तार किया गया शख्स

उधर समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभु नारायण यादव के बलुआ थाने के परिसर में धरना दिए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सपा विधायक को समझाने बुझाने का प्रयत्न किया. पुलिस का कहना है कि पप्पू शाहिद उर्फ टाइगर नाम के जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है वह पुराना हिस्ट्रीशीटर है. पुलिस के अनुसार बलुआ थाना क्षेत्र के नादी गांव के रहने वाले इस व्यक्ति पर दो दशकों के अंदर कई मुकदमे दर्ज हैं और यह व्यक्ति पुराना हिस्ट्रीशीटर है. इसी वजह से उसे गिरफ्तार किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »