कौशांबी : 5वीं के छात्र से हेड मास्टर ने साफ कराया स्कूल का टॉयलेट, परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

प्राथमिक विद्यालय साढ़ो के हेड मास्टर ने पांचवीं कक्षा के छात्र से स्कूल का टॉयलेट साफ कराया है. इस बात की जानकारी जब छात्र ने अपने परिजनों को दी. इसके बाद परिजनों ने ग्राम प्रधान के साथ स्कूल में हंगामा कर दिया. मामले में बीएसए ने तुरंत जांच के लिए कड़ा बीआरसी के खंड शिक्षा अधिकारी को भेज दिया.

Advertisement
छात्र गौरव ने अपने पैर से टॉयलेट साफ किया था. घर पहुंचकर यह बात परिजनों को बताई. छात्र गौरव ने अपने पैर से टॉयलेट साफ किया था. घर पहुंचकर यह बात परिजनों को बताई.

अखिलेश कुमार

  • कौशांबी ,
  • 02 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 6:43 PM IST

यूपी के कौशांबी जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक हेडमास्टर पर पांचवीं कक्षा के छात्र को स्कूल का टॉयलेट साफ करने के लिए मजबूर करने का आरोप है. छात्र की सोशल मीडिया पर टॉयलेट साफ करते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं. 

छात्र ने घर पहुंच कर परिजनों को मामले की जानकारी दी. इसके बाद नाराज परिजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के साथ विद्यालय पहुंचकर हंगामा करने लगे. हेड मास्टर का कहना है कि कई महीनों से सफाई कर्मचारी नहीं आ रहा था. इस वजह से बच्चे से टॉयलेट साफ कराया गया था, जिसमें उन्होंने भी सहयोग किया था. 

Advertisement

देखें वीडियो... 

बच्चे ने कहा पैर से साफ की गंदगी 

कड़ा बीआरसी के प्राथमिक विद्यालय साढ़ो में गांव का ही रहने वाला गौरव कुमार कक्षा 5 में पढ़ता है. आरोप है कि विद्यालय के हेड मास्टर भोला प्रसाद उसे अपने साथ टॉयलेट ले गए और उससे गंदा टॉयलेट साफ कराया. गौरव ने बताया कि गुरुजी के कहने पर उसने अपने पैर से टॉयलेट की गंदगी को साफ किया. 

घर पहुंचकर परिजनों को दी जानकारी  

बच्चे ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी. छात्र को लेकर परिजन प्रधान प्रतिनिधि अंकित कुमार के पास पहुंचे. उन्हें मामले की जानकारी दी. इसके बाद प्रधान के साथ परिजन विद्यालय पहुंचे और हंगामा करने लगे. शोरगुल सुनकर गांव के अन्य लोग भी विद्यालय पहुंच गए. 

बच्चे की बात सुनकर स्कूल पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर दिया.

किसी ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल 

Advertisement

इस दौरान किसी ने शिक्षक द्वारा बच्चे से टॉयलेट साफ कराने का बयान मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया. हालांकि, हेड मास्टर ने अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी. मगर, परिजनों और ग्रामीणों की नाराजगी कम नहीं हुई. 

बीएसए ने दिए हैं जांच के आदेश

खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया. शिक्षा विभाग ने भी मामले को संज्ञान में लिया. कौशांबी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी यानी बीएसए प्रकाश सिंह ने प्रकरण की जांच के लिए विद्यालय में कड़ा बीआरसी के खंड शिक्षा अधिकारी को भेज दिया. उन्होंने अभिभावकों छात्रों एवं शिक्षकों के बयान लिए हैं. बीएसए ने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »