कानपुरः खाली वार्ड में मरीज को बेड से बांधा, न नर्स-न वार्ड बॉय...हैलट हॉस्पिटल का वीडियो वायरल

कानपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में से एक हैलट अस्पताल का एक वीडियो सामने आया है. इसमें एक मरीज को बेड से बांधकर रखा गया है. वहीं, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा है कि वीडियो अब तक देखा नहीं है.

Advertisement
कानपुर का हैलट अस्पताल (फाइल फोटो) कानपुर का हैलट अस्पताल (फाइल फोटो)

रंजय सिंह

  • कानपुर,
  • 02 जून 2021,
  • अपडेटेड 10:17 AM IST
  • कानपुर के हैलट अस्पताल का मामला
  • प्रिंसिपल बोले, उन्होंने वीडियो नहीं देखा

कानपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक जीएसवीएम अस्पताल का एक वीडियो सामने आया है. इसमें एक मरीज को बेड से बांधकर रखा गया है. ये अस्पताल कानपुर में हैलट अस्पताल के नाम से भी जाना जाता है. बेड से मरीज को बांधकर रखने का वीडियो सामने आने के बाज जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल का कहना है कि उन्होंने अभी वीडियो नहीं देखा है. अगर संज्ञान में आता है तो इसकी जांच कराई जाएगी.

Advertisement

कानपुर का हैलट अस्पताल अक्सर चर्चा में बना रहता है. अस्पताल के डॉक्टरों पर अक्सर मरीजों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगते रहे हैं. अब एक नया वीडियो सामने आया है जिससे अस्पताल एक बार फिर चर्चा में आ गया है. 

कोविड हॉस्पिटल के फर्श पर निर्वस्त्र लेटे दिखे मरीज, वीडियो वायरल

अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक मरीज बेड से बंधा दिख रहा है. उसके हाथ-पैरों को रस्सी से बांध दिया गया है. इतना ही नहीं, वार्ड में मरीज को अकेले छोड़ दिया गया है. वहां न तो कोई डॉक्टर है, न नर्स और न ही वार्ड बॉय. हालांकि, ये मरीज कौन है और इसे क्यों बांधा गया है, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. 

वहीं, इस मामले में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरबी कमल से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये वीडियो अभी तक उन्होंने देखा ही नहीं है. डॉ. कमल ने कहा, "हमने वो वीडियो भी देखा नहीं है. वैसे मेरे संज्ञान में आएगा तो मैं इसकी जांच कराऊंगा."

Advertisement

हैलट अस्पताल के लिए ये कोई नया मामला नहीं है. कोरोना काल में भी जूनियर डॉक्टरों के कई मरीजों से मारपीट की घटना सामने आई थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »