Gorakhpur: जनता दर्शन में अधिकारियों से बोले CM योगी- पैसों की कमी से न रुके किसी का इलाज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामनवमी के मौके पर गोरखपुर में हैं. यहां उन्होंने गुरु गोरखनाथ की पूजा की. ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेका. इसके बाद गोशाला में गोसेवा की फिर जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए

Advertisement
योगी ने 500 लोगों के पास जाकर उनकी समस्याएं सुनीं योगी ने 500 लोगों के पास जाकर उनकी समस्याएं सुनीं

गजेंद्र त्रिपाठी

  • गोरखपुर,
  • 10 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST
  • जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए योगी
  • गोरखपुर में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि पैसे की तंगी की वजह से किसी भी व्यक्ति के इलाज में बाधा नहीं आनी चाहिए. इसके लिए जो भी प्रार्थना पत्र आएं उन पर तुरंत कार्रवाई हो. सीएम ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों को ये निर्देश दिए. योगी ने कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास जाकर उनकी लिखित शिकायत पर जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया.

Advertisement

आर्थिक मदद की गुहार लेकर ज्यादातर लोग आए

जानकारी के मुताबिक सीएम के जनता दर्शन कार्यक्रम में 500 से अधिक फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे. सीएम ने हर एक व्यक्ति के पास जाकर उनकी पीड़ा सुनी और उन्हें आश्वास्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा. जनता दर्शन में कई फरियादी ऐसे पहुंचे थे, जिन्हें खुद या परिजन के इलाज के लिए सरकार से आर्थिक सहायता की उम्मीद थी.

गुरुओं की पूजा के बाद गोसेवा भी 

सीएम योगी आदित्यनाथ मठ से बाहर आए तो गुरु गोरखनाथ का पूजन करने के बाद ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर द्वय महंत दिग्विजयनाथ एवं महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद गोशाला में गायों की सेवा की. तकरीबन सुबह 7:45 बजे वह हिंदू सेवाश्रम में जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां 200 से अधिक लोगों से उन्होंने मुलाकात की. उन्हें बताया कि यात्री निवास में भी 300 से अधिक लोग है, इस पर सीएम यात्री निवास भी पहुंचे.  

Advertisement

राजस्व के मामलों का जल्द निपटारा हो

जनता दर्शन में राजस्व एवं पुलिस संबंधी काफी शिकायतें आई थीं. मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन की पैमाइश और राजस्व संबंधी मामलों का तहसीलों में निस्तारण तेज किया जाए. जहां जरूरत पड़े पुलिस बल भी साथ लिया जाए. उन्होंने थानों में समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान के प्रति अधिकारियों को निर्देशित किया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »