सैफई पर घेरते थे, खुद गुजरात से चला रहे हैं बुलेट ट्रेन: अखिलेश

अखिलेश ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री साबरमती के किनारे जापान के प्रधानमंत्री के साथ बैठे हैं और लखनऊ में गोमती नदी की उपेक्षा की जा रही है.

Advertisement
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 14 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:19 PM IST

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुलेट ट्रेन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की है. अखिलेश यादव ने तंज करते हुए कहा कि हम पर सैफई से योजनाएं शुरू करने के आरोप लगते थे और अब पीएम अहमदाबाद से बुलेट ट्रेन चला रहे हैं.

अखिलेश यादव ने कहा, 'हमसे कहा जाता था कि सारी योजनाएं सैफई और इटावा से शुरू की जाती हैं. मगर, अब प्रधानमंत्री अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन शुरू कर रहे हैं. बात तो वही है'. अखिलेश यादव ने कहा कि अगर ये बुलेट ट्रेन यूपी या बिहार से शुरू होती तो ज्यादा फायदा होता.

Advertisement

इतना ही नहीं, अखिलेश ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री साबरमती के किनारे जापान के प्रधानमंत्री के साथ बैठे हैं और लखनऊ में गोमती नदी की उपेक्षा की जा रही है.

अखिलेश यादव ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी पलटवार किया. अखिलेश ने कहा, 'जो लोग आज मुझे ट्विटर वाले नेता बोल रहे हैं वो पहले हमें ट्विटर पर तलाशते थे. उनसे मैंने पूछा था कि क्या ट्विटर की स्पेलिंग पता है'?

दरअसल, आजतक के सफाईगीरी कार्यक्रम में ने कहा था कि अखिलेश यादव ट्वीट करने वाले नेता हैं, वो ट्वीट करें और आराम करें. जिसके बाद अब अखिलेश ने उन्हें ये जवाब दिया.

इसके अलावा अखिलेश राहुल गांधी के परिवारवाद को लेकर दिए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होने कहा, 'राहुल गांधी हमारे भाई हैं, वो अमेरिका में बोल रहे थे. वहां के बारे में बोलते तो वहां भी तो परिवारवाद है'.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »